फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र आज से शुरू, सजे मां के दरबार…उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Sun, 30 Mar 2025 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

Kanpur News: शहर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई। चारों तरफ माहौल भक्तिमय बना हुआ है। माता के जयकारे से मंदिर गुंज रहे हैं। नवरात्र को लेकर आरा में भी काफी चहल-पहल दिख रही है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri starts today Maas court is decorated Crowd of devotees gathered cheers resonated in temples
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : amar ujala

चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। कानपुर में भोर पहर से ही देवी मंदिर मातारानी के जयकारों से गूंजने लगे। घरों में शुभमुहूर्त में कलश स्थापित किया गया। नौ दिनों तक मंदिरों के आसपास मेले जैसा नजारा रहेगा। बारादेवी और तपेश्वरी मंदिर में बैरीकेडिंग कराई गई है।

यहां भक्तों को दर्शन और पूजा करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में देवी मंदिरों में प्रशासन की मदद से मंदिर प्रबंधकों ने बेहतर व्यवस्थाएं कराईं गई हैं। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कर पंक्तियां बनाई गई हैं।

Chaitra Navratri starts today Maas court is decorated Crowd of devotees gathered cheers resonated in temples
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : amar ujala

मंदिरों में उमड़ी देवी भक्तों की भीड़
मंदिर में दर्शन और लौटने के लिए मार्ग अलग किए गए हैं। बारादेवी और तपेश्वरी देवी मंदिरों के बाहर मेला भी लग गया है। वहीं, काली मठिया, जंगली देवी, गोविंदनगर स्थित दुर्गा देवी, बुद्धा देवी, काली बाड़ी, वैष्णो मंदिर दामोदर और चंद्रिका देवी में सुबह से ही देवी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

Chaitra Navratri starts today Maas court is decorated Crowd of devotees gathered cheers resonated in temples
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : amar ujala

बाजारों में भी नवरात्र का उत्साह
इसलिए यहां पर पर्याप्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इधर बाजारों में भी नवरात्र का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग मुकुट, चुनरी, फूल, माला, झंडे, देवी के वस्त्र, नारियल, कपूर आदि खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। गोविंदनगर, बर्रा, गुमटी नंबर पांच और किदवईनगर में बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। देर शाम तक बाजारों में भीड़-भीड़ बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri starts today Maas court is decorated Crowd of devotees gathered cheers resonated in temples
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : amar ujala

बारादेवी मंदिर के पास बदला रहेगा यातायात
ट्रैफिक पुलिस ने नवरात्रि में बारादेवी मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह व्यवस्था रविवार सुबह चार बजे से नवरात्रि समाप्ति तक लागू रहेगी। इसके तहत बारादेवी चौराहा से कोई भी वाहन गौशाला की तरफ नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
Chaitra Navratri starts today Maas court is decorated Crowd of devotees gathered cheers resonated in temples
Chaitra Navratri 2025 - फोटो : amar ujala

ये रहेगी व्यवस्था
ऐसे वाहन साइड नंबर एक होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह गौशाला चौराहा से कोई भी वाहन बारादेवी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गौशाला चौराहा से सोटे बाबा हनुमान मन्दिर या थाना किदवईनगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed