फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UNNAO RAPE CASE: CBI जांच में उखड़ने लगे पुराने मामले, किशोरी के चाचा ने कही ये बात

Fri, 27 Apr 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Apr 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
cbi inquiry in unnao rape case
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी विधायक और उनके भाई के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू होते ही गांव और आसपास गांव के सताए हुए लोग सामने आने लगे हैं। कई लोगों ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।


 

cbi inquiry in unnao rape case
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

सीबीआई जांच शुरू होते ही विधायक और उनके गुर्गों की दबंगई के शिकार हुए लोगों में अपना मुंह खोलने की हिम्मत जुटाने लगे हैं। करीब छह महीने पहले ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत की घटना में एफआईआर दर्ज कराने की बात पर विधायक के लोगों ने मृतक के भाई पर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया। वह नहीं माना तो उसके साथ मारपीट कर जेल भेजवा दिया गया था।

 

cbi inquiry in unnao rape case
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पूर्व में दिए गए शिकायती पत्रों का संकलन कर रहा है। इसी तरह जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर एक गरीब से मारपीट की गई। मारपीट की एक घटना में एससी बिरादरी के एक युवक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर निपटा दिया। ऐसे ही करीब दर्जन भर लोग अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
cbi inquiry in unnao rape case
पीड़िता का चाचा

किशोरी के चाचा ने बताया कि माखी पुलिस थाना केवल कहने भर को पुलिस थाना है। वैसे वहां विधायक व उनके गुर्गो के लिए डाकखाना की तरह काम होता है। पीड़ित किशोरी के चाचा ने बताया कि दिल्ली में रहते हुए उसपर आधा दर्जन झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए और वांछित अपराधी घोषित कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। जबकि जिस समय मुकदमे दर्ज हुए वह शहर तो क्या उत्तर प्रदेश में ही नहीं था। यही नहीं गिरफ्तारी में न्यालाय से रोक (स्टे) लेने के बाद भी दरोगा दिल्ली पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की।


किशोरी के चाचा का आरोप है कि माखी थाने में वही होता है जो माननीय या उनके लोग चाहते हैं। मारपीट कर सताए व्यक्ति को ही अवैध तमंचा, मादक पदार्थ, कच्ची शराब या शांतिभंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना इस पुलिस थाने का दस्तूर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed