फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों का यौन शोषण करने वाले जेई के दिमाग की जांच करा सकती सीबीआई, घिनौना काम कर बनाता था वीडियो

Sun, 22 Nov 2020 11:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
CBI can investigate the brain of JE who sexually abused children
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
बच्चों संग यौन शोषण के मामले में जेल भेजे गए सिंचाई विभाग के जेई रामभवन की विकृत मानसिकता की तह तक जाने को सीबीआई ताना-बाना बुन रही है। सीबीआई टीम इसके लिए रामभवन के बचपन से अब तक साथ रहे करीबियों तक पहुंचने के साथ ही उसके दिमाग की जांच कराने की तैयारी कर रही है।
CBI can investigate the brain of JE who sexually abused children
जानकारी देते जेई शशि कांत - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें, तो सीबीआई ने रामभवन के मस्तिष्क की जांच को आला अफसरों से मंथन भी शुरू कर दिया है। बांदा के नरैनी के जवाहर नगर के मूल निवासी जेई रामभवन एसडीएम कालोनी में किराये के मकान में रहता था। संभावना जताई जा रही कि इसी मकान के साथ ही नौकरी के दौरान जहां भी रामभवन आता जाता था।

 
CBI can investigate the brain of JE who sexually abused children
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
वहां बच्चों को खिलौने और खाने-पीने के बहाने अपने घर बुलाकर उनका यौन शोषण करता था। उनका वीडियो बनाकर अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर देता था। बच्चों के साथ यौन शोेषण करने के साथ अश्लील  साइट पर वीडियो अपलोड कर पैसे कमाता था। सूत्रों की मानें, तो बीटेक करके इंजीनियर बने रामभवन के मस्तिष्क में दरिंदगी का ख्याल कैसे आया, उसकी मानसिकता इतनी विकृत कैसे हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI can investigate the brain of JE who sexually abused children
जेई के आवास पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उझाला
इसका पता लगाने के लिए सीबीआई उसके मस्तिष्क की जांच के लिए मनोचिकित्सकों की मदद लेने की तैयारी कर रही है। आला अफसरों की हरी झंडी मिलने के बाद ही सीबीआई तय करेगी कि रामभवन के मस्तिष्क की जांच कहां होगी। हालांकि, सीबीआई अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

 
विज्ञापन
CBI can investigate the brain of JE who sexually abused children
अवर अभियंता रामभवन - फोटो : अमर उजाला
बच्चों से यौन शोषण करने वाले पीडोफीलिया बीमारी से ग्रसित होते हैं। यह लोग सामान्य नहीं होते हैं। इनको यौन शोषण में आनंद मिलता है। आरोपी यौन शोषण का वीडियो बनाकर अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर पैसे भी कमाने लगते हैं।
डा. विपुल सिंह, वरिष्ठ मनोचिकित्सक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed