फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब रानी का सहारा ‘कौन’: भाई को हो चुकी है मौत...फिर भी नहीं आई सगी बहन, बोली- हम आकर निर्णय लेंगे

Thu, 06 Apr 2023 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Apr 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Case of getting rotten dead body in Unnao, who is the support of mentally deranged sister, not even real siste
unnao news - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में शुक्लागंज के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी कौशल अवस्थी की मौत के बाद बहन रानी को सहारा देने कोई आगे नहीं बढ़ा। इस पर पुलिस ने इसी मोहल्ले में रहने वाली मुंह बोली मौसी बीना पांडेय की सुपुर्दगी में दिया। बीना ने हंसी खुशी रानी का हाथ थामा और अपने घर ले गईं।



अपनों से ठुकराई रानी मुंह बोली मौसी के घर बुधवार को पहुंची, नहाने के बाद उसने भरपेट खाना खाया। आलू मिथौरी की सब्जी और रोटी खाकर रानी बोली एक माह बाद ऐसा खाना खाकर उसे मजा आया। मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी कौशल अवस्थी का चार दिन पुराना शव सोमवार को घर में मिला था।

उसकी मानसिक विक्षिप्त अविवाहित बहन शव के पास बैठी मिली थी। सगे संबंधियों के मुंह मोड़ने पर मंगलवार को पुलिस ने अपने खर्च पर आनंदघाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया था। मंगलवार की रात कौशल के घर पुलिस पहुंची और बीना को बुला कर रानी को उनके सुपुर्द किया।

Case of getting rotten dead body in Unnao, who is the support of mentally deranged sister, not even real siste
unnao news - फोटो : अमर उजाला

रानी ने पहले तो साथ जाने के लिए आना कानी की, लेकिन बीना के समझाने पर देर रात वह उनके घर गई। बीना ने बताया कि बुधवार को सुबह रानी को नहला कर उसे चाय पिलाई, इसके बाद आलू मिथौरी की सब्जी और रोटी खाने को दिया। पूछने पर रानी ने बताया कि वह एक माह से से बिस्कुट और पानी के सहारे जी रही थी।

Case of getting rotten dead body in Unnao, who is the support of mentally deranged sister, not even real siste
unnao news - फोटो : अमर उजाला

रानी ने बताया कि वह यहां खुश है और मौसी उसका ख्याल रख रही हैं। साथ ही यह भी कहा कि घर की चिंता सता रही है, वहां ताला लगा है। कहीं भैया को लेकर पुलिस वहां पहुंच गई, तो मैं कैसे मिलूंगी। उधर, कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of getting rotten dead body in Unnao, who is the support of mentally deranged sister, not even real siste
unnao news - फोटो : अमर उजाला

भाई को याद कर कई बार भागने का किया प्रयास
मौसी बीना ने बताया कि उनकी नींद कई बार खुली, तो रानी को रात भर जागते हुए देखा। साथ ही कई बार कौशल को याद कर वह गेट की ओर भागते हुए गई। इस पर पकड़ कर वापस लाया गया। रात में ही कोतवाली प्रभारी को फोन कर रानी के बार-बार भागने की जानकारी दी गई। भोर पहर रानी सो गई तब उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Case of getting rotten dead body in Unnao, who is the support of mentally deranged sister, not even real siste
unnao news - फोटो : अमर उजाला

सगी बहन मौत के बाद भी देखने नहीं आई
कौशल के अंतिम समय में उसकी सगी बहन किरन ने साथ नहीं दिया। इसको लेकर मोहल्ले में तरह तरह की चर्चाएं होती रही। लोगों की मानें, तो मकान बेचने से मिली साढ़े चार लाख की रकम कौशल की दिवंगत मां विद्या अवस्थी ने अपनी बड़ी बेटी नीलम को दे दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed