फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिरासत में मौत: बेटी बार-बार कह रही मम्मी एक बार डैडी से बात करा दो, मां कैसे पूरी करे काव्या की ये ख्वाहिश

Fri, 16 Dec 2022 05:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Case of death in police custody, Balwants daughter is repeatedly saying mummy please talk to daddy once
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

मम्मी एक बार डैडी से बात करा दीजिए, यह शब्द व्यापारी बलवंत की बेटी काव्या के मुंह से सुनकर परिवार व गांव का हर शख्स अपने आंख से आंसू रोक नहीं पा रहा है। बार-बार बलवंत की पत्नी शालिनी बेटी को समझाती, लेकिन कुछ देर बाद फिर से काव्य वही बात करने लगती है।

बलवंत की मौत के बाद से उनके घर में चूल्हा नहीं जला है। घर में आसपास के घरों से खाना बनकर आ रहा है, लेकिन पत्नी शालिनी, पिता अंगद और मां ममता के गले से खाना नीचे नहीं उतर रहा। गांव के लोग किसी तरह समझाबुझा कर खाना खिलाने का प्रयास कर रहे।

शिवली के लालपुर सरैंया गांव निवासी बलवंत की शादी शालिनी (27) से 17 मई 2019 को हुई थी। इसके बाद से दांपत्य जीवन खुशहाल चल रहा था। बलवंत पत्नी शालिनी की हर ख्वाहिश पूरी करते थे। रात में बलवंत को घर लौटने में ज्यादा समय हो जाए तो शालिनी खाने के लिए पति का इंतजार करती थी।

Case of death in police custody, Balwants daughter is repeatedly saying mummy please talk to daddy once
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम को जैसे ही शालिनी को पता चला कि बलवंत को पुलिस उठा ले गई तो वह बदहवाश हो गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे उठाया और कुछ देर बाद शालिनी को खबर मिली की बलवंत अब दुनिया में नहीं रहे तो शालिनी बेहोश हो गई। इसके बाद एसपी की ओर से जब बयान जारी हुआ कि हार्ट में दर्द होने की वजह से बलवंत की मौत हुई।

Case of death in police custody, Balwants daughter is repeatedly saying mummy please talk to daddy once
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

शालिनी को जब ये बात पता चली, तो उसकी मनोदश खराब हो गई। घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को भी वह बलवंत की याद में रोती रही। यह देख उनकी ढाई वर्ष की बेटी काव्या और एक वर्ष का यश भी रोने लगे। काव्या बार-बार मम्मी से कहती कि मम्मी एक बार डैडी से बात करा दीजिए। काव्या के यह मासूमियत भरे शब्द सुनकर घर में मौजूद लोगों की आंखे भर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of death in police custody, Balwants daughter is repeatedly saying mummy please talk to daddy once
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस तो रक्षा के लिए होती
व्यापारी बलवंत की पत्नी शालिनी रो-रो कर बोल रही थी कि पुलिस तो रक्षा के लिए होती है, लेकिन यहां पर पुलिस ने हमारा सुहाग ही उजाड़ दिया। पुलिस से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
Case of death in police custody, Balwants daughter is repeatedly saying mummy please talk to daddy once
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

जमीन चिह्नित करने गांव पहुंचे एसडीएम
डीएम नेहा जैन द्वारा परिवार के लोगों से किए वादे के मुताबिक गुरुवार को जमीन चिह्नित के लिए एसडीएम मैथा रमेश कुमार और सीओ तनु उपाध्याय सरैयां लालपुर गांव पहुंची। एसडीएम ने परिवार के लोगों का हाल जाना और इसके बाद लेखपाल के साथ गांव में खाली जमीन चिह्नित करने के लिए नक्शा देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed