फिल्म जगत में ऑल राउंडर कहलाने वाले एक्टर अक्षय कुमार के सामने ऐसी मुसीबत आ खड़ी हुई है जिसका हल तलाश पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। अक्षय की एक फिल्म के रोल ने उन्हें असल जिंदगी के पेंच में फंसा दिया है। बात हो रही है अक्षय की फिल्म जॉली LLB 2 की। खुद अक्षय को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है।
{"_id":"58b6ddfd4f1c1bce1c83103b","slug":"case-filed-against-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय की असल जिंदगी में घुस आया ये जॉली एलएलबी, देखो फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय की असल जिंदगी में घुस आया ये जॉली एलएलबी, देखो फिर क्या हुआ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय की असल जिंदगी में घुस आया ये जॉली एलएलबी, देखो फिर क्या हुआ
अक्षय कुमार (फाइल फोटो)
दरअसल यूपी के उन्नाव जिले में अक्षय कुमार के खिलाफ एक कम्पलेन केस दर्ज करवाया गया है। और केस दायर करने वाला भी कोई छोटा-मोटा शख्स नहीं बल्कि पेशे से वकील है। इनका नाम है राजेश कुमार साहू। वह खुद अक्षय की असल जिंदगी में जॉली एलएलबी बन कर आए हैं। अब इन दो जॉली एलएलबी के घमासान में कौन विजेता रहता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
बता दें राजेश कुमार साहू यानी असल जिंदगी के जॉली ने बुधवार को A.C.J.M 5 के कोर्ट में अक्षय कुमार समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।इनमें अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ल, डायरेक्टर-स्क्रीप्ट राइटर सुभाष कपूर और फॉक्स स्टार स्टूडियो समेत 9 लोग हैं।

ये हैं आरोप...
केस की कॉपी जिसमें ये धाराएं जोड़ी गई हैं।
ये हैं आरोप...
फिल्म जॉली LLB में वकील को पैसे लेकर सार्वजानिक नकल कराते हुए दिखाया गया है। वकीलों के कार्यस्थल कोर्ट के अंदर जुआ खेलते हुए दिखाया गया है। कोर्ट परिसर में धरना देते, डांस करते दिखाया गया। कहीं न कहीं जज और वकील का इतना मजाक उड़ाया गया कि उनके पेशे को काफी ठेस पहुंची है।वकील को झूठ बोल के पैसे वसूलते दिखाया गया है। इस फिल्म से न्यायपालिका की गरिमा को गिराया गया है।
अब ये होगी कार्रवाई...
फिलहाल, कोर्ट ने केस रजिस्टर कर लिया है। केस में गवाह बनाए गए लोगों के बयान दर्ज होंगे। उसके बाद जिनके-जिनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है, सभी को सम्मन भेजा जाएगा।