फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इसे 'गंगा जल' कहें या 'कीड़ा जल', तस्वीरों में देखें हकीकत

Thu, 02 Mar 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
bugs found in ganga river at kanpur
गंगा नदी के जल में मिले कीड़े - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भारतीय संस्कृति में गंगाजल का महत्व लोगों की आस्था से जुड़ा है। गंगा भगवाना शंकर की जटाओं से निकलती है, इसलिए यह पवित्र समझी जाती है। गंगाजल को लोग पूजा और घर की शुद्धी आदि के लिए प्रयोग करते हैं।

 

अब इसे 'गंगा जल' कहें या 'कीड़ा जल', तस्वीरों में देखें हकीकत

bugs found in ganga river at kanpur
गंगा नदी में मिले किड़े पानी के ग्लास में भर कर दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसकी पवित्रता को लेकर लोगों की मान्यता यह भी रही है कि गंगाजल में कभी कीड़े नहीं पड़ते। लेकिन यह मान्यता अब बदलते नजर आ रही है। क्योंकि आज धरातल पर हकीकत जो बयां कर रही है उस पर यह मान्यता तो नहीं टिक पा रही।  

दरअसल, कानपुर में बुधवार को गंगाजल में कीड़े पाए गए हैं। यदि आप अपनी आखों से उन तस्वीरों को देख लेंगे जो अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट ने खींची है तो आपको हैरानी होगी।

 

अब इसे 'गंगा जल' कहें या 'कीड़ा जल', तस्वीरों में देखें हकीकत

bugs found in ganga river at kanpur
गंगा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
गंगा में नालों का गंदा पानी गिरने की वजह से लाल रंग के छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगे हैं। इन कीड़ों की संख्या इतनी ज्यादा है कि कानपुर का गंगाजल अब पीने लायक तक नहीं रहा है। एक कांच के ग्लास में पानी भरकर देंखिए, खुद तस्वीर साफ हो जाएगी।  

लोग इसी गंगा में पवित्र स्नान जैसे मौकों पर गोते लगाने पहुंचते हैं। यह जानकर भी अनजान बने रहते है कि गंगा में औद्योगिक इकाइयों और गंदे नालों का कचरा सीधे गंगा में जा रहा है जिससे उन्हें कोई भी बड़ी बीमारी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इसे 'गंगा जल' कहें या 'कीड़ा जल', तस्वीरों में देखें हकीकत

bugs found in ganga river at kanpur
सैम्पलिंग के लिए प्रदूषण नियंत्रण समिति पहुंची गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
गंगा में कीड़े पाए जाने की खबर से सरकारी महकमों में जबरदस्त हलचल मच गई है। गुरुवार को प्रदूषण निंयत्रण समिति जागी और सैम्पलिंग के लिए कानपुर के परमट घाट पर पहुंची।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed