{"_id":"5b87df1e42c792464a0c934d","slug":"big-statement-of-umesh-chandra-porwal-in-three-priests-murder-in-kudarkot-kaand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुदरकोट कांडः उमेश पोरवाल का बड़ा बयान, साधुओं की हत्या से जुड़ी जानकारी ली, बोले- ध्वस्त करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरकोट कांडः उमेश पोरवाल का बड़ा बयान, साधुओं की हत्या से जुड़ी जानकारी ली, बोले- ध्वस्त करेंगे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुदरकोट में वारदात की जानकारी लेते उमेश चंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट स्थित भयानकनाथ मंदिर में 14 अगस्त की रात हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में गुरुवार को विश्व हिंदु परिषद की विंग भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश व छत्तीसगण के प्रभारी उमेश चंद्र पोरवाल घटनास्थल पर पहुंचे। दिबियापुर में पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि कुदरकोट में बड़े पैमाने पर गोतस्कर रहते हैं। यहां गो तस्करी का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इस नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम किया जाएगा।
कुदरकोट कांड फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उमेशचंद्र ने बताया कि कुदरकोट का स्थान भगवान कृष्ण एवं रुक्मिणी देवी के पांच हजार वर्ष पुरानी मान्यताओं से जुड़ा है। यहां मां अलोपा देवी मंदिर, रुक्मिणी तीर्थ धाम और भयानकनाथ महादेव मंदिर जैसे प्राचीन तीर्थ स्थान हैं। इन मंदिरों का प्राचीन महत्व होने के बावजूद अभी तक जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया है। प्रत्येक अमावस्या को हिंदु धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालु आलोपा देवी मंदिर की परिक्रमा करते हैं। इसके बावजूद मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या गो तस्कर रहते हैं।
कुदरकोट कांड फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यहां गो तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। इन्हीं गो हत्यारों और गो तस्करों ने तीनों साधुओं की हत्या की है। गो तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हिंदू धर्म के आस्थावानों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने मां अलोपा देवी मंदिर के आसपास परिक्रमा मार्ग के निर्माण की भी जरूरत बताई। अभी सड़क और संपर्क मार्ग न होने के कारण अराजकतत्व लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट कांड फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद के बड़े पदाधिकारियों को कुदरकोट की रिपोर्ट देंगे। इससे पहले उन्होंने कुदरकोट स्थित दोनों मंदिरों में औरैया में विहिप के पूर्व जिला संगठन मंत्री विवेक अवस्थी एवं स्थानीय कार्यकर्ता गोपाल दीक्षित के साथ साधुओं की हत्या से जुड़ी जानकारी ली। दोनों मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दिबियापुर में उनके साथ आरएसएस के रामकिशोर वर्मा, दिबियापुर चेयरमैन अरविंद पोरवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।