कैंसर रोग में दर्द एक ऐसा दुखदायी कारक होता है, जिसका सामना हर तरह के कैंसर मरीज करते हैं। दो तरह की परिस्थितियां होती है, जहां पर कैंसर का मरीज दर्द को महसूस कर सकता है। पहला तब होता है, जब कैंसर फैलता है और इस प्रक्रिया में तंत्रिका तंत्र पर दबाव पड़ता है। दूसरा यह है कि जिन मरीजों का सफलतापूर्वक ट्रीटमेंट पूरा हो चुका होता है। वे भी थैरेपी के बाद दर्द महसूस करते हैं।
Cancer Treatment: कैंसर मरीजों के लिए खुशखबरी, अब नहीं झेलना पड़ेगा कीमोथैरेपी का दर्द, काट बनेगा भांग की पत्तियों से बना तेल
दिव्यांश सिंह, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 30 May 2022 08:04 PM IST
सार
रामा मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की शोध सहायक डॉ. नशरा का दावा है कि भांग की पत्तियों से बना तेल कीमोथैरेपी के दर्द की काट बनेगा। वो बताती हैं कि भांग की पत्तियों में पाए जाने वाले कैनॉबीडॉल कंपाउंड में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन