{"_id":"5dfe2e588ebc3e87c300b965","slug":"caa-protest-violence-erupted-after-sp-leaders-arrive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं के पहुंचने के बाद भड़की हिंसा, पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल, अचानक बेकाबू हुई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं के पहुंचने के बाद भड़की हिंसा, पथराव में 25 पुलिसकर्मी घायल, अचानक बेकाबू हुई भीड़
Sun, 22 Dec 2019 11:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियाें ने पुलिस चौकी की फूंकी, पेट्रोल बम से किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून के विरोध में दूसरे दिन भी शनिवार को शहर में हिंसा भड़क उठी। अचानक बेकाबू हुई भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग करना शुरु कर दिया। यतीमखाना के पास शाम को उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के सामने दो सिपाहियों को गोली मार दी। एक सिपाही के कंधे में और दूसरे की कमर में गोली जा धंसी। दोपहर करीब तीन बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर यतीमखाना पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस चाैकी में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी ने तीनों से लौट जाने को कहा। इरफान वहां से चले गए, लेकिन अमिताभ व कमलेश वहीं बैठे रहे। आखिर में एडीजी के आदेश पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद बवाल शुरू हो गया। अचानक उग्र हुई भीड़ ने यतीमाखाना चौकी में खड़ी दो कारें व दो बाइकों में भी आग लगा दी और पास में खड़ी सौ से अधिक गाड़ियां तोड़ दीं।
दुकानों और गाड़ियों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवानों ने जब उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े, तब वे पीछे हटे। शाम को शुरू हुआ बवाल देर रात तक चलता रहा। उपद्रवियों के पथराव में बीस से अधिक पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रवियों से खुद को बचाकर भागता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब ढाई बजे हलीम कॉलेज के पास से जुलूस निकला। जानकारी मिलते ही एडीजी प्रेम प्रकाश समेत पुलिस अफसर, कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंच गई। जुलूस के पहुंचने से पहले ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर अपने समर्थकों के साथ पहुंच सद्भावना चौकी पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
100 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच हजारों की भीड़ ने यतीमखाना चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। दो बाइकों व दो कारों में आग लगा दी। इसके बाद सद्भावना चौकी पर खड़ी फोर्स पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया। आरएएफ के जवान पहुंचे और गलियों से हमला कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा।