{"_id":"5dfe25c48ebc3e87a10dfd20","slug":"caa-protest-flames-erupt-in-kanpur-police-vehicle-set-fire-to-miscreants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: कानपुर में भड़की आग, पुलिस की गाड़ियां फूंक उपद्रवियों ने की फायरिंग, दहल उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: कानपुर में भड़की आग, पुलिस की गाड़ियां फूंक उपद्रवियों ने की फायरिंग, दहल उठा शहर
Sun, 22 Dec 2019 11:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस चौकी, गाड़ियों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून के विरोध में शहर में दूसरे दिन शनिवार को भी हिंसा हुई। यतीमखाना के पास उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के सामने सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के कंधे में में जा धंसी। उग्र भीड़ ने यतीमाखाना चौकी में खड़ी दो कारें व दो बाइकों में भी आग लगा दी और पास में खड़ी सौ से अधिक गाड़ियां तोड़ दीं।
पुलिस पर पेट्रोल बम से हुआ हमला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवानों ने जब उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े, तब वे पीछे हटे। शाम को शुरू हुआ बवाल देर रात तक चलता रहा। उपद्रवियों के हमले में बीस से अधिक पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पथराव, फायरिंग और फूंके वाहन
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब ढाई बजे हलीम कॉलेज के पास से जुलूस निकला। जानकारी मिलते ही एडीजी प्रेम प्रकाश समेत पुलिस अफसर, कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंच गई। जुलूस के पहुंचने से पहले ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर अपने समर्थकों के साथ पहुंच सद्भावना चौकी पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रवियों को जो मिला उसमें लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच हजारों की भीड़ ने यतीमखाना चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। दो बाइकों व दो कारों में आग लगा दी। इसके बाद सद्भावना चौकी पर खड़ी फोर्स पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया। आरएएफ के जवान पहुंचे और गलियों से हमला कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर उपद्रवियों ने शाम साढ़े छह बजे फायरिंग की। इसमें गाजियाबाद निवासी सिपाही अर्पित के कंधे व एक अन्य सिपाही को कमर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
सपा विधायकों और नेता को लौटने को कहा
दोपहर करीब तीन बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर यतीमखाना पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। एडीजी ने तीनों से लौट जाने को कहा। इरफान वहां से चले गए, लेकिन अमिताभ व कमलेश वहीं बैठे रहे। आखिर में एडीजी के आदेश पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद बवाल शुरू हो गया।
दोपहर करीब तीन बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी व पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर यतीमखाना पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। एडीजी ने तीनों से लौट जाने को कहा। इरफान वहां से चले गए, लेकिन अमिताभ व कमलेश वहीं बैठे रहे। आखिर में एडीजी के आदेश पर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही देर बाद बवाल शुरू हो गया।