फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: मौलाना शमशाद चतुर्वेदी, एजाज नूरी समेत 59 नामजद, 450 अज्ञात पर मुकदमा

Sat, 21 Dec 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Dec 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
caa protest: fir lodge against 450 unknown people, 59 nominated
फर्रूखाबाद में पुलिस से भिड़े थे उपद्रवी - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद में धारा 144 लागू होने के बावजूद बवाल करने, तोड़फोड़, जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। नामजदों में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी, एजाज नूरी के अलावा पूर्व सभासद समेत  59 नामजद और 450 अज्ञात बलवाई शामिल हैं।


 
caa protest: fir lodge against 450 unknown people, 59 nominated
पुलिस पर पथराव करते उपद्रवी - फोटो : amarujala
इन पर 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट समेत संगीन धाराएं लगाई गई हैं। जुमे की नमाज अदा करने के बाद सड़कों पर उतरकर उपद्रव करने के मामले में शहर कोतवाली में तिकोना चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

 
caa protest: fir lodge against 450 unknown people, 59 nominated
पुलिस पर पथराव, बाइकें तोड़ीं - फोटो : amarujala
मुकदमे में कहा कि चौकी प्रभारी बल के साथ गश्त पर थे, लोग एकत्रित होकर घुमना पर हाथ में लाठी, डंडा, फरसा, अवैध असलहे लेकर नारेबाजी करते हुए चौक की तरफ जाने लगे। उन्होंने रोकने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने और हमला बोल दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
caa protest: fir lodge against 450 unknown people, 59 nominated
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले - फोटो : amarujala
क्षेत्र के सभी चौकी, कई थानों की पुलिस बुलाकर कर रोकने का प्रयास किया, तो इन्होंने तोड़फोड़, पत्थरबाजी, फायरिंग कर दी। इसमें हेड कांस्टेबिल नरवेंद्र सिंह, सिपाही ललित कुमार और संजीव गौतम घायल हो गए। बल प्रयोग के बाद इन पर काबू पाया गया।

 
विज्ञापन
caa protest: fir lodge against 450 unknown people, 59 nominated
पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां - फोटो : amarujala
28 नामजद और 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मऊदरवाजा थाने में एचसीपी श्रीबाबू गौतम ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग टाउन हाल तिराहे पर जुलूस निकालने पर आमादा हो गए। मना किया, तो उग्र होकर पथराव, फायरिंग कर दी। लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। पुलिस ने बलवाइयों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। पुलिस ने बलवा समेत 15 संगीन धाराओं में 31 नामजद 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed