{"_id":"5c473867bdec22093e7bf6db","slug":"byk-found-on-railway-track-at-night-driver-stop-train-save-from-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आतंकी साया' रेलवे ट्रैक पर बाइक डाल दिल्ली मेल को पलटने की साजिश से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आतंकी साया' रेलवे ट्रैक पर बाइक डाल दिल्ली मेल को पलटने की साजिश से मचा हड़कंप
Wed, 23 Jan 2019 07:35 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:35 AM IST
सार
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दिल्ली मेल ट्रेन को सोमवार आधी रात रेलवे ट्रैक पर बाइक डाल कर पलटने की कोशिश की खबर से हड़कंप मच गया। ट्रेन पलटाने की खबर से ही अधिकारियों के हाथ-पाव फूल गए। आनन-फनन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेलवे ट्रेक पर फंसी बाइक को निकलवाकर कर ट्रैक साफ करवाया। तब कहीं जाकर अधिकारियों की जान में जान आई।
डेमो पिक
हरदोई जिले में सोमवार आधी रात लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दिल्ली मेल हरदोई स्टेशन से कुछ दूर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। एक युवक ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गया था। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन पहले ही रोक दी गई। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में लेकर ट्रैक क्लियर कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डेमो पिक
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन स्वामी का पता चल गया है। यह भी पता चला है कि वाहन स्वामी ने बाइक चार वर्ष पूर्व शहर में ही एक व्यक्ति को बेच दी थी, लेकिन उसका ट्रांसफर नहीं कराया गया है। सोमवार रात निर्धारित समय 11.38 से 40 मिनट देरी से अप रूट पर आई ट्रेन 12229 दिल्ली मेल स्टेशन पर 5 मिनट रुकने के बाद 12.25 पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक
ट्रेन स्टेशन से 200 मीटर आगे चांदमारी बाजार के पास पहुंची थी, इस बीच चालक को ट्रैक पर कुछ पड़ा नजर आया। खतरा भांपते हुए चालक ने रफ्तार धीमी कर ट्रेन रोक दी। चालक की सूचना पर एस्कार्ट मौके पर पहुंच गया। ट्रैक पर एक पुरानी पल्सर बाइक पड़ी थी। बाइक डालकर ट्रैक बाधित करने और ट्रेन पलटाने की कोशिश की आशंका में अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक
आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रैक क्लीयर कराने के बाद दिल्ली मेल को रवाना किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेश यादव ने बताया कि रेल यातायात को बाधित करने की कोशिश और यात्रियों की जान खतरे में डालने (रेल अधिनियम की धारा 153) की रिपोर्ट दर्ज की गई है।