फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव: चार लाख से अधिक वोटर आज करेंगे 9 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, किसके सिर होगा जीत का ताज

Fri, 27 Sep 2019 09:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
by election up: More than four lakh voters will decide the fate of 9 candidates today
आज मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में उपचुनाव में हुए मतदान की मतगणना का कार्य शुक्रवार की सुबह आठ बजे से  संपन्न होगा। जिसमें 4 लाख से अधिक मतदाता नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह से ही मतगणना स्थल पर भीड़ जुटने लगेगी। मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन सीओ, 18  इंस्पेक्टर, 30 उपनिरीक्षक, 200 सिपाही, 24 महिला कांस्टेबल के अलावा एक  कंपनी अर्द्घसैनिक बल व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। एसपी हेमराज  मीणा ने बताया कि मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर  ली गई हैं।


 
by election up: More than four lakh voters will decide the fate of 9 candidates today
भारी बारिश के बीच मतदान करने पहुंचे थे लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया कि मतगणना स्थल पर जाने के लिए दो गेट बनाए गए हैं। गेट एक  से अधिकारी व दूसरे गेट प्रत्याशी व अन्य लोग आएंगे जाएंगे। बताया कि  सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना परिसर में तीन सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 30  उपनिरीक्षक, 22 हेड कांस्टेबल, दो सौ सिपाही, 24 महिला आरक्षी, एक कंपनी  अर्द्घसैनिक बल व एक प्लाटून पीएसी के जवान लगाए गए हैं। कहा कि परिसर के बाहर हाईवे में तीन बैरियर लगाए जाएंगे।

 
by election up: More than four lakh voters will decide the fate of 9 candidates today
हमीरपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी  तो हाईवे से निकलने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर इन्हें राठ तिराहे से ललपुरा होकर जाने दिया जाएगा। गौरतलब हो कि उपचुनाव में  सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, भाकपा समेत नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में  थे। जिनके भाग्य का फैसला आज खुलेगा। दोपहर तीन बजे मतगणना परिणाम के  आने की संभावना जताई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
by election up: More than four lakh voters will decide the fate of 9 candidates today
मतगणाना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में शुक्रवार को होने वाले विधानसभा उप चुनाव की मतगणनौ के लिए गुरुवार को कार्मिकों प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्षता व संवेदनशीलता के साथ मतगणना का कार्य कराना कर्मियों का दायित्व है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। ठीक उसी प्रकार मतगणना का भी कार्य कराया जाना है।

 
विज्ञापन
by election up: More than four lakh voters will decide the fate of 9 candidates today
मतगणना की तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण को ठीक से लें। शंका होने पर प्रशिक्षक से पूछें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। कहा कि प्रत्येक कार्मिक मतगणना काउंटर में सुबह में सात तक हर हाल में उपस्थित हो जाएं। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 14 टेबिलों में मतगणना कार्य होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed