{"_id":"5d8cce7b8ebc3e01390a812c","slug":"woman-missing-from-saifai-medical-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफई मेडिकल कॉलेज: पहले रैगिंग फिर मिली एमडी की छात्रा की लाश अब नर्सिंग का कोर्स कर रही युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई मेडिकल कॉलेज: पहले रैगिंग फिर मिली एमडी की छात्रा की लाश अब नर्सिंग का कोर्स कर रही युवती लापता
Fri, 27 Sep 2019 02:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड करने वाली डॉ वंदन एवं लपता नर्सिंग कर रही युवती
- फोटो : अमर उजाला
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय विवादों का गढ़ बन चुका है। पहले जूनियर छात्रों से रैगिंग के ममाले में कई दिनाें तक कॉलेज में हंगामा हुआ फिर पैथोलॉजी में पीजी (एमडी) द्वितीय वर्ष की छात्रा की हॉस्टल के कमरे से लाश मिली और अब नर्सिंग का कोर्स कर रही शादीशुदा छात्रा 24 सितबंर से लापता है।
गुमशुदा नर्सिंग छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से नर्सिंग का कोर्स कर रही शादीशुदा छात्रा 24 सितबंर से लापता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा के लापता होने की सूचना छात्रा के पति व सैफई पुलिस को दी। इस पर बुधवार को पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है।मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव खड़ेपुर निवासी अनुपम की पत्नी कंचन सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से नर्सिंग ट्रेनिंग से जुड़े एएनएम की फाइनल वर्ष की छात्रा है।
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर सीनियर छात्रा के सामने से सिर झुका कर निकलते जूनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
उसकी परीक्षा गत जुलाई माह में हो चुकी है। कंचन सैफई के पैरामेडिकल नर्सिंग हॉस्टल में रह रही थी। 24 सितंबर की दोपहर से वह लापता बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वह वार्डन को हॉस्पिटल जाने की बात कहकर हॉस्टल से निकली थी। उसके बाद से नहीं लौटी। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में पीआरओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कंचन दो वर्षीय एएनएम कोर्स के फाइनल वर्ष की परीक्षा दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कमरे में मिली थी डाॅ. वंदना की लाश
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल अनापत्ति प्रमाणपत्र न देने से हॉस्टल में ही रह रही थी। सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने छात्रा के लापता होने की सूचना सैफई थाने और छात्रा के पति को दी थी। बुधवार को अनुपम ने कंचन की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने गत बुधवार को पैरामेडिकल परिसर के हॉस्टल जाकर स्टॉफ व छात्राओं से पूछताछ भी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर कक्षा के लिए जाते जूनियर छात्र
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर उठे सवाल
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक के बाद एक सनसनीखेज घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी गाजियाबाद के भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी वंदना शुक्ला का मामला सुलझ नहीं पाया और तब तक कंचन के लापता हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा रही कि हॉस्टल में तैनात वार्डन के बावजूद इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। मालूम हो कि इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने डॉ. वंदना के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक के बाद एक सनसनीखेज घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी गाजियाबाद के भाजपा नेता की डॉक्टर बेटी वंदना शुक्ला का मामला सुलझ नहीं पाया और तब तक कंचन के लापता हो जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा रही कि हॉस्टल में तैनात वार्डन के बावजूद इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। मालूम हो कि इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने डॉ. वंदना के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।