{"_id":"5e18c4f48ebc3e87952b3d91","slug":"bus-accident-story-of-the-accident-spoken-by-victims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: हादसे की कहानी घायलाें की जुबानी, बोले टक्कर के बाद छाया अंधेरा फिर तेज धमाके के साथ लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: हादसे की कहानी घायलाें की जुबानी, बोले टक्कर के बाद छाया अंधेरा फिर तेज धमाके के साथ लगी आग
Sat, 11 Jan 2020 03:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
बस से कूद कर 21 लोगों ने बचाई जान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर कन्नौज के छिबरामऊ में घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत में ट्रक व स्लीपर बस में आग लग गई। दोनों वाहन धू-धूकर जल उठे। हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्रियों के होने की बात कही जा रही है। इनमें से करीब 21 यात्रियों ने बस की खिड़कियों का सीसा तोड़ किसी तरह कूदकर जान बचाई। बाकी के बस में फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
झुलसे हुए युवक की पट्टी करती डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ग्राम चांदापुर निवासी रणसिंह पुत्र भीम सिंह ने बताया कि बस में अचानक तेज आवाज आई फिर कुछ पलों के लिए अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज धमाकों के साथ आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद बस में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : ANI
जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसा रात करीब पौने पौने बजे का है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को तुरंत मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। दोनों प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे फर्रुखाबाद की स्लीपर बस गुरसहायगंज से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। छिबरामऊ से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम घिलोई के पास बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलकर खाक हो गई बस
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से लगी की बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। किसी तरह करीब 10 सवारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने से दोनों वाहन बुरी तरह से जलने लगे। हादसे के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
धूं धूं कर जलती बस
- फोटो : अमर उजाला
बस में मौजूद सवारियों को बचाने की कोशिश घिलोई गांव के कुछ युवकों ने की लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वह पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ ही देर बाद बस में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। मामले की जानकारी दमकल व पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एडीएम गजेंद्र सिंह व एएसपी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।