{"_id":"60bfcec88ebc3ea5ed27f50a","slug":"bus-accident-17-killed-in-tempo-and-bus-collision-police-made-shocking-disclosure-in-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bus Accident: टेंपो और बस की भिड़ंत में 17 की मौत, जांच के बाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Accident: टेंपो और बस की भिड़ंत में 17 की मौत, जांच के बाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Wed, 09 Jun 2021 08:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। डबल डेकर बस के दोनों चालकों ने शराब पी रखी थी। एक साथ ही दोनों ने फजलगंज में एक ठेके से शराब खरीदकर पी थी। हादसा होने से कुछ समय पहले आरटीओ की टीम ने बस की जांच भी की थी लेकिन हरी झंडी दे दी थी। यहां से जैसे ही बस रवाना हुई कुछ दूर पर हादसा हो गया। मामले में जांच बैठाई गई है। बस चालकों व अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। टेंपो में सवार लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का केस हुआ है। हादसे के पीछे आरटीओ की बड़ी लापरवाही रही है। जब अर्मापुर में आरटीओ ने बस की चेकिंग की थी अगर वहीं वो पता कर लेते कि चालकों ने शराब पी है तो हादसा न होता। सवाल है कि आखिर वो चेकिंग किस चीज की कर रहे थे।
Trending Videos
बस की टक्कर के बाद टेंपो
- फोटो : amar ujala
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले में कानपुर आउटर और कमिश्नरी के अफसर भी जांच टीम में रहेंगे। फिलहाल सीओ सदर, एसडीएम और आरटीओ की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। जल्द से जल्द जांच टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उसी आाधर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक झटके में चली गई 17 की जान
- फोटो : amar ujala
बस चालक फरार, मालिक से किया संपर्क
बस के दोनों चालक घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि बस मालिक अनिल कुशवाहा ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने तत्काल उससे संपर्क कर ड्राइवरों के बारे में जानकारी ली है। यही नहीं मालिक को भी कानपुर बुलाया है। एडीजी ने बताया कि बस चालकों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। घटनास्थल की जांच फोरेंसिक टीम व टेक्निकल टीम ने भी किया है। जो साक्ष्य मिले हैं उनको एफआईआर की विवेचना में शामिल किया जाएगा।
बस के दोनों चालक घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि बस मालिक अनिल कुशवाहा ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने तत्काल उससे संपर्क कर ड्राइवरों के बारे में जानकारी ली है। यही नहीं मालिक को भी कानपुर बुलाया है। एडीजी ने बताया कि बस चालकों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। घटनास्थल की जांच फोरेंसिक टीम व टेक्निकल टीम ने भी किया है। जो साक्ष्य मिले हैं उनको एफआईआर की विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत था बस का ड्राइवर
- फोटो : amar ujala
कानपुर सचेंडी थाना क्षेत्र के किसान नगर में मंगलवार रात उल्टी दिशा से आ रहे टेंपो और डबल डेकर बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी टेंपो सवार हैं। वहीं हादसे में करीब 20 फीट नीचे गिरी बस के आठ और चार यात्री टेंपो के भी घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस में करीब 100 यात्री थे।
विज्ञापन
कानपुर हैलट अस्पताल में लोडर से लाए गए घायल
- फोटो : amar ujala
रात करीब साढ़े आठ बजे बस किसान नगर भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी सामने से यात्रियों से भरा टेंपो आ गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, टेंपो में 21 लोग सवार थे, इनमें 17 की मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं घायलों को हैलट भेजा गया।
