फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेंपो और बस की भिड़ंत: एक झटके में 17 की मौत, टक्कर के बाद 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी डबल डेकर, जेसीबी से निकाली

Wed, 09 Jun 2021 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 09 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident in UP: 17 Killed, Around 12 Injured As Bus Collides With tampo Near Kanpur
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
कानपुर के सचेंडी में भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार रात विपरीत दिशा से आ रहे टैंपो की डबल डेकर बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। बस सड़क किनारे करीब बीस फीट नीचे जाकर गिर गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को हैलट पहुंचाया। हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। देर रात शवों की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी रही। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिये रवाना हुई। करीब साढ़े आठ बजे जब बस सचेंडी में भारत गैस एजेंसी के सामने पहुंची तो सामने से अचानक सवारियों से भरी एक टेंपो आ गई। बस और टेंपो आमने सामने टकरा गए। बस सड़क किनारे जा खाई में जा गिरी।


 
Bus Accident in UP: 17 Killed, Around 12 Injured As Bus Collides With tampo Near Kanpur
लोडर में पहुंचे थे शव - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक टेंपो में 21 लोग सवार थे। करीब सौ यात्री बस में थे। हादसे में 17  लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। घायलों को हैलट में भर्ती कराया। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, आईजी मोहित अग्रवाल, एडिशन सीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर हैलट पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया। 
 
Bus Accident in UP: 17 Killed, Around 12 Injured As Bus Collides With tampo Near Kanpur
बस के अंदर मिली थी कुछ सवारियां - फोटो : amar ujala
टेंपो सवार सभी लोगों की हो गई मौत
सचेंडी के सीढ़ी इटारा में अंबाजी पारले बिस्कुट फैक्टरी में काम करने वाले 16 मजदूरों की नाईट शिफ्ट में डयूटी थी। ये सभी टेंपो से फैक्टरी जा रहे थे। हादसे में सभी टेंपो सवार मजदूरों की मौत हो गई। अन्य पांच बस सवार यात्रियों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक घायलों  का इलाज जारी है। कईयों की हालत गंभीर बनी है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus Accident in UP: 17 Killed, Around 12 Injured As Bus Collides With tampo Near Kanpur
टक्कर के बाद टेंपों के उड़ गए थे परखच्चे - फोटो : amar ujala
किसी को नहीं मिला मौका
बस भी स्पीड में थी और टेंपो भी ठीक ठाक रफ्तार में थी। बस चालक को भी बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि विपरीत दिशा से अचानक कोई जा जाएगा। यही वजह है कि जब टेंपो सामने से आ गया तो बस चालक को कोई मौका नहीं मिला। बचाने का प्रयास भी किया लेकन हादसा टाल नहीं सके। सीधे बस और टेंपो की टक्कर हो गई। आमने सामने की टक्कर होने की वजह से अधिक लोगों की जानें गईं। 

 
विज्ञापन
Bus Accident in UP: 17 Killed, Around 12 Injured As Bus Collides With tampo Near Kanpur
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

हाईवे पर उल्टी दिशा से कैसे आया टेंपो
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे के कारण बस काफी स्पीड में थी। चालक को जरा भी इल्म नहीं था कि हाईवे पर कोई उल्टी दिशा से आ जाएगा। यही वजह रही कि जब टेंपो सामने आया तो बचने का कोई मौका नहीं मिला। दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। 

हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है। घायलों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 
मोहित अग्रवाल, आईजी रेंज कानपुर 


इनकी हुई मौत: 
रजनीश (20), लालेपुर सचेंडी
शिवभजन(22) लालेपुर सचेंडी
राम मिलन(24) लालेपुर सचेंडी  
लवलेश (20) लालेपुर सचेंडी 
गोलू परिहार (20), लालेपुर सचेंडी 
धर्मराज( 22)  लालेपुर सचेंडी 
गौरव(22) लालेपुर सचेंडी
नन्हूं पासवान (22), लालेपुर सचेंडी 
सुभाष पासी (20), लालेपुर सचेंडी 
उदय नारायण यादव(60) लालेपुर सचेंडी
ज्ञानेंद्र सिंह परिहार(50)लालेपुर सचेंडी
धनीराम कुरील(55) इसरीगंज सचेंडी 
बलबीर यादव 50  इसरीगंज, सचेंडी
सुरेंद्र यादव 45 इसरीगंज सचेंडी 
अन्नू सिंह (18),इसरीगंज सचेंडी 
मान सिंह(32) सकतपुर सचेंडी, टेंपो चालक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed