फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता के इशारे पर चली ताबड़तोड़ गोलियों ने ली थी वकील भाई और बहन की जान, खून से लाल हुई थी जमीन

Tue, 30 Jun 2020 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Jun 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
bullets fired at the behest of SP leader took life of a lawyer's brother and sister
मंजुल की बहन सुधा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में सपा नेता के इशारे पर चलाई गईं ताबड़तोड़ गोलियों से हुई अधिवक्ता भाई बहन की मौत के मामले में पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। औरैया के नारायनपुर मोहल्ले में पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च को दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके भाईयों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की थी।


 
bullets fired at the behest of SP leader took life of a lawyer's brother and sister
आरोपी सपा नेता कमलेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
जिसमें अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोहरे हत्याकांड के लिए पुलिस ने कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध हत्या व कई धाराओं में तथा दूसरे मुकदमे में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग व प्राणघातक हमले की धारा 307 में कमलेश पाठक व उनके सरकारी गनर सहित 13 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई है। दोहरे हत्याकांड की विवेचना कर रही कोतवाली पुलिस ने जेल में निरुद्ध सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है।

 
bullets fired at the behest of SP leader took life of a lawyer's brother and sister
औरैया के खूनी संघर्ष में हुइ्र थी दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड की धारा 302 व अन्य में सपा नेता कमलेश पाठक उनके दो भाई संतोष पाठक (पूर्व ब्लाक प्रमुख), रामू पाठक, कुलदीप अवस्थी उर्फ पप्पू, विकल्प अवस्थी, कथा वाचक राजेश शुक्ला, शिवम अवस्थी, आशीष दुबे, चालक लवकुश सविता, रविंद्र उर्फ लला चौबे तथा कमलेश पाठक का गनर (सरकारी) अवनीश के विरुद्ध चार्जशीट प्रस्तुत की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bullets fired at the behest of SP leader took life of a lawyer's brother and sister
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे मुकदमे में पुलिस ने प्राणघातक हमले की धारा 307 व अन्य में उक्त आरोपियों के अलावा हरगोविंद और सच्चिदानंद सहित 13 के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इस दूसरे मामले में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध विवेचना भी दिखाई गई है, जिनके नाम पुलिस के समक्ष प्रकाश में आए हैं।

 
विज्ञापन
bullets fired at the behest of SP leader took life of a lawyer's brother and sister
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामलों में पहले ही चार्जशीट लग चुकी है। शुक्रवार को सीजेएम डॉ. सुरेश कुमार की कोर्ट में आई इन चार्जशीटों का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए 25 जून निश्चित की है। कोरोना संक्रमण के चलते जेल में निरुद्ध सभी आरोपियों की वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा पेशी सुनिश्चित की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed