फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...अाैर अांखाें के सामने छा गया अंधेरा

Thu, 02 Feb 2017 01:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
building collapse at kanpur
बिल्डिंग के मलबे से निकाल गए लोगों के शव पर बिलखती महिला - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
माैत कब अाैर कहां अा जाए यह किसी काे पता नहीं हाेता। कानपुर के जाजमऊ इलाके में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महताब अालम के निर्माणाधीन छह मंजिला अपार्टमेंट में काम करने वाले मजदूराें के साथ भी कुछ एेसा ही हुअा। बिल्डिंग गिरने से कई जानें चली गईं बचीं ताे चाराे अाेर दिल दहला देने वाली चीखें... काेई अपने बच्चे के लिए ताे किसी का सुहाग अंदर दबा हुअा था। 


 



 

 

मौके पर दिखे अपनों के लिए बिलबिलाते चेहरे

building collapse at kanpur
बिल्डिंग के मलब तले दबी अपनी भतीजी के लिए रोती हुई महिला

जाे इस बड़ी घटना में बचे उनकी भयभीत नजरें पूरी कहानी बयां कर रही थीं। छत्तीसगढ़ की कुसुम ने बताया कि अचानक धुंअा का एेसा गुब्बार फूटा कि अांखाें के सामने अंधेरा सा ही छा गया। कुसुम की तीन माह की बच्ची अाैर उसका पति अंदर मलबे में फंसे हुए थे। उसके अांखाें से निकलते अांसू रूकने का नाम नहीं ले रही थी। यह दर्द जिसने भी सुना वह अपनी अांख से अांसू राेक न पाया। 

 

मलबे तले दबे अधिकतर मजदूर छत्तीसगढ़ के

building collapse at kanpur
कानपुर के जाजमऊ में बिल्डिंग गिरने के बाद जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

ये लोग मलबे के पास ही जमा हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग है जों निर्माणाधीन बिल्डिंग में ही काम पर लगे हुए थे। इनमें अधिकतर छत्तीसगढ़ के मजदूर है।अपनों की उम्मीद में खड़े ये लोग लगातार रो रहे हैं। घायलों के निकालने का काम लगातार जारी है। जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है, ये उन्हें देखने के लिए दौड़ रहे है। इस आस में कि कहीं उनका अपना तो नहीं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना कि तीन टुकड़ियां बचाव कार्य जुटी

building collapse at kanpur
राहत बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना की तीन टुकड़ियां मौके पर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

भारतीय सेना कि तीन टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी है अाैर माेर्चा संभाल लिया है। वहीं बनारस अाैर लखनऊ से एनडीअारएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हाे चुकी है। बताया जा रहा है कि रात भर बचाव कार्य जारी रहेगा। डिआइजी राजेश मोदक ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन

मलबा ज्यादा होने के कारण बुलवानी पड़ी क्रेन

building collapse at kanpur
घटना स्थल पर क्रेन बुलवाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मलबा ज्यादा होने के कारण क्रेन की भी मदद ली गई है। इतना मलबा हटाने में खासा वक्त लगेगा। जानकारी मिली है मलाबे हटाने का काम देर रात तक लगातार जारी रहेगा। वहीं घायलों को अस्पताला ले जाने के लिए आसपास के अस्पतालों की एम्बूलेंस सेवा को लगा दिया गया।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed