फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयमाल से पहले दूल्हे की हरकत पर बिदक गई दुल्हन, बाेली नहीं करूंगी इससे शादी

Sun, 13 May 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 May 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Bride says no to marriage after noticing groom
डेमाे पिक
शादी की तैयारियां जाेराे पर थी। डीजे की तेज धुनाें पर दूल्हा दुल्हन के दाेस्त ठुमके लगा रहे थे। तभी 16 श्रृंगार किए हुए दुल्हन ने जयमाल के लिए अाई पर दूल्हे काे देखते ही वह बिगड़ गई। उसने शादी से इंकार कर दिया। मिन्नतें करने के बाद वाे नहीं मानी अाैर बारात बैरंग लौट गई। 


 
Bride says no to marriage after noticing groom
डेमाे पिक
रसूलाबाद के मेघजाल निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी पुत्री पिंकी का विवाह जनपद औरैया थाना फंफूद लडिय़ापुर निवासी हिमांशु पुत्र ब्रजेश चंद्र के साथ तय किया था। 11 मई को बारात उसके दरवाजे आई थी। जहां जयमाल के दौरान वर हिमांशु शराब के नशे में बिना बात के पिंकी से गाली-गलौज करने लगा।

 
Bride says no to marriage after noticing groom
डेमाे पिक
घटना से दुखी पिंकी ने विवाह से इंकार कर फेरे लेने से मना कर दिया। रात से लेकर सुबह देर तक दोनों पक्षों में मान मनौव्वल चलता रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस पर वर पक्ष के लोग थाने आए और तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। हिमांशु के पिता बृजेश सिंह ने बताया कि चढ़ावे में पायलों व नाक की बेसर के हल्के होने एवं साला जोरी के कपड़े अच्छे न लाने को लेकर सुरेंद्र ने अपनी पुत्री से विवाह करने से इंकार कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride says no to marriage after noticing groom
डेमाे पिक
जबकि थाने आए सुरेंद्र एवं उसकी पुत्री पिंकी व मां सुनीता ने बताया कि वर जयमाल के दौरान शराब पिए था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। इसको देखकर उसकी पुत्री ने विवाह से इंकार कर दिया। कक्षा 8 तक पढ़ी कन्या पिंकी ने बताया कि विवाह के समय ही जब इसका यह हाल है तो आगे तो उसका जीवन नर्क हो जाएगा। दोनों पक्षों में अब तक किए गए खर्च का ब्योरा पेश कर अपने-अपने खर्च की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed