फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेरों के बाद दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा कि गुस्से से हो गई लाल, किया शादी से इनकार, देखता रह गया दूल्हा

Fri, 28 Feb 2020 09:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 Feb 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Bride refused to marry due to old jewelery
शादी टूटने के बाद थाने में खड़े बराती और दुल्हन को समझाती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी में चढ़ावे के जेवर पुराने और कम होने पर बुधवार आधी रात को खुशीराम बगिया में आयोजित विवाह समारोह में विवाद हो गया। नाराज लड़की पक्ष ने बरातियों को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई।
Bride refused to marry due to old jewelery
दुल्हन को समझाती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दिन भर चली बातचीत का नतीजा नहीं निकला और बरात बिना दुल्हन लौट गई। दोनों पक्षों ने लेनदेन का हिसाब कर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला खुशीराम बगिया निवासी एक युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसके मामा ने शादी शाहजहांपुर में तय कर दी थी।
Bride refused to marry due to old jewelery
शादी टूटने के बाद थाने में खड़े बराती - फोटो : अमर उजाला
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को बरात आई। जयमाल के बाद भांवरों की रस्म से पहले लड़के पक्ष ने चढ़ावे के जेवर भेजे तो लड़की पक्ष ने कम और पुराना जेवर होने की बात कही। इसको लेकर विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को हॉल में बंद कर ताला डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride refused to marry due to old jewelery
शादी में उपहार के रूप में देने के लिए रखा गया सामान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बरातियों ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई। कोतवाली में लड़की पक्ष के लोगों ने पुराने जेवर लाने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। बरातियों का कहना था कि चढ़ावे में पांच जेवर के अलावा पांच साड़ी और एक लहंगा भी दिया था, लेकिन लड़की पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
Bride refused to marry due to old jewelery
शादी टूटने के कारण सूना पड़ा मंडप - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में बातचीत कराई गई। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ अब तक के आयोजनों में हुए खर्च का ब्यौरा निकालकर 30 हजार रुपये वापस कर दिए। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed