{"_id":"5e57e8608ebc3ef4097346ca","slug":"akhilesh-yadav-on-cbi-radar-in-mining-scam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खनन घोटाले में अखिलेश यादव से पूछताछ कर सकती है सीबीआई, पूर्व सीएम के विधि सलाहकार से किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन घोटाले में अखिलेश यादव से पूछताछ कर सकती है सीबीआई, पूर्व सीएम के विधि सलाहकार से किए सवाल
Fri, 28 Feb 2020 09:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Feb 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
खनन घोटाले में सीबीआई के रडार पर अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश पर जिले में अवैध खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने चौथे दिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विधि सलाहकार रहे मनोज त्रिवेदी से मौदहा बांध के निरीक्षण भवन में डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। कई दस्तावेजों पर उनसे हस्ताक्षर भी कराए।
सीबीआई ने पूर्व सीएम के विधि सलाहकार से की पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित के पिता और दो चाचा समेत छह और लोगों से भी पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधि सलाहकार से पूछताछ के बाद अब सीबीआई अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है।
हमीरपुर में सीबीआई टीम ने पोस्टमैन से की पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला
मौदहा बांध निर्माण खंड के निरीक्षण भवन में चार दिन से कैंप कर रही सीबीआई की टीम ने सुबह साढ़े 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासन काल में विधि सलाहकार रहे महोबा जिले के सूपा गांव निवासी मनोज त्रिवेदी से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने उनसे मौरंग के पट्टे स्वीकृत करने के दौरान सरकार द्वारा विधि सलाह लेने की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में सीबीआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
खनन के बाबत कई सवाल भी पूछे। त्रिवेदी से पूछताछ के पहले सुबह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित के पिता सत्यदेव दीक्षित, उनके चाचा राकेश दीक्षित व देव नारायण दीक्षित से भी दो घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सभी से कागजों में हस्ताक्षर कराए गए। इनके अलावा एक महिला और दो अन्य कारोबारियों से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
हमीरपुर में सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
2016 से चल रही जांच में ये 11 आरोपी
हाईकोर्ट के आदेश पर अगस्त 2016 से सीबीआई अवैध खनन की जांच कर रही है। सीबीआई की एफआईआर में जिले की तत्कालीन डीएम रहीं बी चंद्रकला, खान अधिकारी मुईनुद्दीन, सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, उनके पिता सत्यदेव दीक्षित, रिटायर्ड खनिज लिपिक रामआसरे प्रजापति व लोनिवि का रिटायर्ड बाबू रामऔतार समेत 11 लोग आरोपी हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर अगस्त 2016 से सीबीआई अवैध खनन की जांच कर रही है। सीबीआई की एफआईआर में जिले की तत्कालीन डीएम रहीं बी चंद्रकला, खान अधिकारी मुईनुद्दीन, सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, उनके पिता सत्यदेव दीक्षित, रिटायर्ड खनिज लिपिक रामआसरे प्रजापति व लोनिवि का रिटायर्ड बाबू रामऔतार समेत 11 लोग आरोपी हैं।