फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के मेन्यू में ब्रांडेड डिश का तड़का, ये बड़ी कंपनियां लगा रहीं काउंटर 

Fri, 15 Jun 2018 08:27 PM IST
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
Branded dish in the wedding menu
डेमो पिक
शादियों में परंपरागत डिश की जगह अब ब्रांडेंड कंपनियों की डिश का चलन बढ़ा है। ब्रांडेड कंपनियां इसके लिए बकायदा काउंटर भी लगा रही है। यही नहीं बड़ी शादियों के मेन्यू का ग्राफ बढ़कर 100 से 125 डिशों तक पहुंच गया है। इसमें इंडियन के साथ-साथ कई वेस्टर्न डिशें भी शामिल हैं। 

 
Branded dish in the wedding menu
डेमो पिक
शादियों का मेन्यू अब तेजी से बदल रहा है। इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न डिश का चलन काफी बढ़ा है। चाइनीज, थाई, इटालियन, जपानी, स्पेनिश डिश के काउंटर लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। यही नहीं ब्रांडेड काउंटर की भी डिमांड काफी बढ़ी है। मसलन पिज्जा के लिए डॉमिनोज, कॉफी के लिए कैफे काफी डे, बर्गर के लिए मैकडोनॉल्ड के काउंटर लगाए जा रहे हैं। शादियों में अब वेलकम ड्रिंक से लेकर डेजर्ट तक कुल 100 से 125 तक डिश परोसी जा रहीं हैं।
 
Branded dish in the wedding menu
डेमो पिक
कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े सतनाम सिंह ने बताया कि अब लोग नए मेन्यू की डिमांड करते हैं। सलाद के ढेरों विकल्प आ गए हैं। लाइव काउंटर बहुत पसंद किए जा रहे हैं। ब्रांडेंड कंपनियों के काउंटर की भी काफी डिमांड है। वहीं एक अन्य कैटर्स कृष्णा बताते हैं कि वेलकम ड्रिंक, स्टार्टर, मेन कोर्स, डेजर्ट में काफी बदलाव आया है। पहले दो से तीन स्टार्टर हुआ करते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 10 से 12 हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Branded dish in the wedding menu
डेमो पिक
किस डिश की जगह क्या बदलाव...
पूड़ी-कचौड़ी:
इनकी जगह नॉन, लच्छा पराठा, मिस्सी, लहसुनिया पराठा ने ले ली है। 
कोल्ड ड्रिंक: कोल्ड ड्रिंक की जगह अब मॉक टेल्स, फ्रूट पंच, शेक का चलन बढ़ा है। 
आइसक्रीम: स्कूप से आइसक्रीम निकालने का चलन कम हो रहा है। लाइव काउंटर लग रहे हैं। 
मिठाई: रसगुल्ले और इमरती की जगह स्वीट शॉप लग रही है। इसमें मिठाइयों के कई मेन्यू होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed