{"_id":"5a5387304f1c1b37198b5991","slug":"boy-raped-a-class-three-student-and-murdered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ रेप कर शव को बोरे में भरकर फेंका, खून से सनी जींस की दो पैंट खोल सकती हैं राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के साथ रेप कर शव को बोरे में भरकर फेंका, खून से सनी जींस की दो पैंट खोल सकती हैं राज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आते ही आसपास के इलाके के लोग सिहर उठे। जिस किसी ने मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना को सुना वो आंसुओ को रोक न पाया। एक हैवान ने कक्षा तीन की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना ड़ाला। इतना ही नहीं दरिंदे ने मासूम की हत्या कर शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया। जाने क्या है पूरा मामला...
डेमो पिक
कमलेपुर्वा गांव निवासी मान सिंह वर्मा की तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर हंसापुर्वा गांव में पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान है। दुकान पर उनकी मदद के लिए बड़ी पुत्री नेहा (13) व छोटी पुत्री भावना (8) स्कूल का समय खत्म होने के बाद आ जातीं थीं।
डेमो पिक
मान सिंह रविवार दोपहर करीब दो बजे एक तेहरवीं संस्कार में तिर्वा कोतवाली के झबरा गांव गए थे। स्कूल का अवकाश होने के कारण वह दुकान की जिम्मेदारी नेहा व भावना को सौंप गए थे। मान सिंह के मुताबिक, भावना रविवार शाम करीब पांच बजे सब्जी लेकर घर गई थी। यहां घर पर उसकी मां मिथलेश ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि जल्द जाकर दुकान बंद करा दे। दोनों बहनें जल्दी घर लौट आएं। इस पर वह घर से दुकान के लिए निकली। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मान सिंह रात नौ बजे रिश्तेदारी से घर लौटा तो पुत्री के लापता होने की जानकारी हुई। काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। सुबह करीब 10 बजे गांव के ही युवक रवि कुमार पुत्र रामऔतार ने बताया कि गिरीश चंद्र पुत्र दुलारे के सरसों के खेत में एक बोरा पड़ा है, उसमें किसी के पैर दिख रहे हैं। इस सूचना पर गांव के कई लोगों के साथ मान सिंह खेत पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो उसने अपनी पुत्री भावना के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन
डेमो पिक
एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी जुटाई। फोरेंसिक व स्वाट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। देर शाम कोतवाली में मान सिंह की तहरीर पर गांव के ही कादर उर्फ अमित पुत्र हीरालाल के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।