आईआईटी कानपुर के कल्चरल फेस्टिवल 'अंतराग्नि' में 'मीटू' के मुद्दे पर बॉलीवुड एक्टर शहबाज खान और सिंगर प्रीतिका राव ने अपनी प्रतिक्रियाएं दींं। यहां शहबाज खान ने कहा कि 'मीटू' पर आवाज उठना शुरू हो गई है। यह आवाज नागरिकों के दिलों तक पहुंचने लगी है वहीं प्रीतिका राव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह किसी एक प्रोफेशन से ही संबंधित हो बल्कि दूसरे प्रोफेशन भी इससे अछूते नहीं हैं। इस पर आवाज उठनी ही चाहिए।
शाहबाज बने जज
अंतराग्नि के तहत आयोजित हो रहे ड्रामाटिक्स और ऋतंभरा प्रतियोगिताओं को जज करने के लिए बॉलीवुड एक्टर शाहबाज खान, हरीश पटेल, केविन दवे, प्रीतिका राव भी पहुंचे।
इन कलाकारों के सामने छात्रों ने अपनी एक्टिंग दिखाई। दूसरे दिन डांस, सिंगिंग, मिस्टर एंड मिस अंतराग्नि, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता भी हुई।
शहबाज खान ने आईआईटीयंस से कहा कि पढ़ाई कर के आप देश छोड़कर मत जाइये, यहीं पर रहकर देश की सेवा करिए। प्रीतिका राव ने मीटू कैंपेन का सपोर्ट किया। कहा कि इससे महिलाएं खुद को ज्यादा सुरक्षित समझेंगी।
5 of 5
अभिनेत्री व गायिका प्रीतिका राव
बेइंतहां धारावाहिक से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री व गायिका प्रीतिका राव ने अपने दिल की बात कहते हुए बताया कि वह दूसरी बार कानपुर आई हैं।