बॉलीवुड एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल ने पहली बार चुप्पी तोड़कर बड़ा बयान दे डाला। हाल ही में अर्जुन का पत्नी मेहर जेसिया से तलाक हुआ है। इसके बाद वह साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ नजर आए थे। कानपुर पहुंचे अर्जुन रामपाल ने कहा कि
इस शहर और इसके इतिहास के बारे में काफी कुछ पढ़ा है। पहली बार में ही इस शहर ने मेरे दिल को छू लिया है। इस शहर का अपना एक इतिहास है, इस पर तो पिक्चर भी बन सकती है। वह यहां एक स्पोर्ट्स लाउंज का शुभारंभ करने आए
थे।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कमाल का शहर है कानपुर...
अर्जुन ने कहा कमाल का शहर है कानपुर और यहां के लोगों का मिजाज तो बहुत ही अच्छा है। अभी तक जितने भी लोगों से मिला हूं, दिल खुश कर दिया। यहां का खाना भी अर्जुन को बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि वैसे तो वे बहुत संतुलित भोजन करते हैं लेकिन स्वाद की वजह से कुछ ज्यादा ही खा गए। अर्जुन को इतिहास से खासा लगाव है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नास्तिक फिल्म में कर रहा हूं काम...
अर्जुन ने बताया कि अभी उनकी फिल्म पलटन रिलीज हुई है। इसके अलावा हर्षाली मलहोत्रा के साथ नास्तिक फिल्म में काम कर रहा हूं। फिल्म में मेरा लीड रोल है। मैंने नास्तिक की भूमिका निभाई है। हर्षाली ने भी फिल्म में शानदार एक्टिंग की है। वो बहुत क्यूट बच्ची है। अर्जुन ने बताया कि अब्बास मस्तान के साथ भी एक फिल्म पर बातचीत चल रही है। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं है। इसके अलावा दो और फिल्मों में काम कर रहा हूं। जल्द ही आपको उनके पोस्टर नजर आएंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- यहां के कलाकार इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे ...
कानपुर पर फिल्म बनने के सवाल पर अर्जुन ने कहा शहर के कई कलाकार इंडस्ट्री में हैं। वे काफी अच्छा काम कर रहे हैं। कानपुर का अपना एक इतिहास है। अगर कोई अच्छी कहानी हो जो कानपुर से मेल खाती हो तो इस शहर पर भी फिल्म बन सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-लव लाइफ पर जानिए क्या बोले अर्जुन...
लव लाइफ के बारे में सवाल पूछने पर अर्जुन पहले तो चुप्पी साध गए। फिर कहा कि लोग पता नहीं क्यों किसी की पर्सनल लाइफ में दखल देते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील ...