{"_id":"5f2bf62d8ebc3e3d1458ca01","slug":"body-of-husband-and-wife-found-hanging-from-the-same-rope-in-jalaun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही रस्सी से लटके मिले दंपति के शव, चार बच्चों पर टूटा कहर, चीखता रहा मासूम- कब लौटेंगे पापा-मम्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रस्सी से लटके मिले दंपति के शव, चार बच्चों पर टूटा कहर, चीखता रहा मासूम- कब लौटेंगे पापा-मम्मी
Thu, 06 Aug 2020 06:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो दंपति राजू और रजनी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में पति-पत्नी के शव एक ही रस्सी से लटकते देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पति पत्नी में विवाद हुआ था। पति को शराब की लत भी थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला सुसाइड का ही लग रहा है।
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह के मुताबिक कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आएगी। क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी किसान राजू चौहान (40) पुत्र राजबहादुर एवं उसकी पत्नी रजनी के शव गुरुवार सुबह छत के कुंडे से एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले।
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शव के पास ही अनाज की बोरियां भी रखी थीं। बड़ी बेटी रिचा (10) ने पुलिस को बताया कि वह भी उसी कमरे में सो रही थी। गुरुवार सुबह जब जगी तो कमरे में अंधेरा था। उसने मम्मी पापा को आवाज लगाई पर किसी ने जवाब नहीं दिया। वहीं बगल के कमरे में सो रहे चाचा टिंकू राजा (30) को जगाया। इसके बाद चाचा ने दीपक जलाकर कमरे में रोशनी की तो सामने एक ही रस्सी से पापा मम्मी के शव लटकते देख हमारे मुंह से चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजू शराब का लती था और आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। बुधवार शाम भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद घरवालों ने ही दोनों को समझा बुझाकर शांत किया था। एट थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि मामला सुसाइड का ही है पर कारण स्पष्ट नहीं है। घरवालों से और पूछताछ की जाएगी। राजू चौहान की शादी 15 साल पहले ललितपुर जिले के तालबेहट के गांव हिंगोरा में हुई थी। राजू और रजनी के तीन पुत्रियां रिचा (10), काजल (8), शशि (5) और सबसे छोटा बेटा कान्हा (4) हैं। चारों के सिर से एक साथ ही माता पिता दोनों का साया उठ गया।
विज्ञापन
राजू के घर पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक बिना ही पूरी कर ली जांच
मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, भले ही कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए पर एक ही रस्सी के अलग-अलग फांसी लगाना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पति, पत्नी की हत्या करने के बाद भी स्वयं फांसी लगा सकता है। लिहाजा घटना की फोरेंसिक जांच तो पुलिस को जरूर करानी चाहिए।
मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, भले ही कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए पर एक ही रस्सी के अलग-अलग फांसी लगाना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पति, पत्नी की हत्या करने के बाद भी स्वयं फांसी लगा सकता है। लिहाजा घटना की फोरेंसिक जांच तो पुलिस को जरूर करानी चाहिए।