उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मूसानगर थाना इलाके के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार सुबह कई दिन से घर से गायब युवक और किशोरी के क्षतविक्षत (सड़े-गले) शव मिले। दोनों की शिनाख्त जीजा-साली के रूप में हुई है। शव के पास से जहरीले पदार्थ की पुड़िया व गिलास मिलने पर पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं, किशोरी की गुमशुदगी की जांच में लापरवाही पर देवराहट के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।
किशवा दुरौली के जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह पानी भरे खेत में किशोरी व युवक का सड़ा गला शव देखा। किशोरी का शव पूरी तरह से सड़ा व नोचा हुआ था, शरीर पर हड्डियां ही थीं।
2 of 8
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, युवक का शव भी बुरी तरह क्षतविक्षत हो चुका था। घटना की जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मूसानगर कालीचरन पहुंचे।पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। छानबीन में युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। इसमें नाम, पते से पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के खरतला निवासी महावीर से संपर्क किया। महावीर ने युवक की शिनाख्त अपने बेटे उमाकांत (22) के रूप में की।
3 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान
वहीं, पास में मिले किशोरी के शव को उमाकांत की 16 वर्षीय साली का होने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके ससुर को बुलाया। इनके पहुंचने पर कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान हो सकी।
4 of 8
उमाकांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की वजह से हत्या की आशंका
परिवार के लोगों ने किशोरी के 25 सितंबर से व उमाकांत के रविवार से गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से मिली जहरीले पदार्थ की पुड़िया व स्थिति को देखते हुए दोनों के जहर खाकर जान देने की आशंका जताई है। महावीर ने दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
5 of 8
मौके पर जमा लोग और पुलिस, उमाकांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने
थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि दोनों के शव चार से पांच दिन पुराने लग रहे हैं। देखने में प्रतीत होता है कि पहले दोनों ने जहर खाया और पास में गिर गए और वहीं पड़े रहे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।