Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन लोकसभा चुनाव-2019: दलितों अाैर पिछड़ों को एेसे लुभाएगी भाजपा

Mon, 07 May 2018 02:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
bjp plans something new in 2019 lok sabha election
डेमाे पिक
भाजपा किसी भी कीमत पर लोकसभा चुनाव-2019 में फिर से जीत हासिल करना चाहती है। इसलिए दलिताें के यहां भाेजन से लेकर गांव-गांव चाैपाल लगाने का सिलसिला शुुरु किया है। भाजपा ने चुनाव तैयारियाें के बीच एक नया अाैर लुभावना अाॅफर तैयार किया है।

 

 

Trending Videos
bjp plans something new in 2019 lok sabha election
डेमाे पिक

लोकसभा चुनाव-2019 में फिर जीत हासिल करने के लिए भाजपा में लगातार रणनीति बनाई जा रही है। सपा-बसपा के वोट बैंक के बड़े हिस्से को अपनी तरफ खींचकर ही भाजपा ने लोकसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। इसको बरकरार रखने के लिए भाजपा जिला इकाइयों में जल्द ही बड़ा फेरबदल करने जा रही है।

 

 

 

bjp plans something new in 2019 lok sabha election
डेमाे पिक

पदाधिकारियों में पिछड़ों और दलितों की संख्या बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कुल 17 जिले आते हैं। इन सभी इकाइयों में कितने दलित और पिछड़े महत्वपूर्ण पदों पर हैं, पिछले दिनों इसकी लिस्ट तैयार की गई थी। वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि संगठन में दलितों और पिछड़ों की संख्या बढ़ाना जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp plans something new in 2019 lok sabha election
डेमाे पिक

प्रदेश स्तर पर पूरी तैयारी हो चुकी है, किसी भी दिन नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो सकती है। जिला इकाइयों में किन दलितों और पिछड़ों को रखा जाना है, इसके लिए पिछले दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हर जिले की समीक्षा के लिए भेजा था।

 

 

विज्ञापन
bjp plans something new in 2019 lok sabha election
डेमाे पिक
संगठन में इन जातियों के लोगों की संख्या बढ़ाने का मकसद आने वाले चुनाव में सपा-बसपा से मुकाबला करना है। क्षेत्रीय इकाई के महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि भाजपा में हमेशा सभी वर्गों के लोगों को प्राथमिकता मिलती आई है। संगठन की मजबूती का प्रयास चलता रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed