फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद की अंतिम यात्रा में भाजपा सांसद व विधायक की हंसी बनी मुसीबत, वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 19 Feb 2019 09:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
bjp mp's laughing issue on pulwama attack martyr
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद की अंतिम यात्रा में रथ पर सवार सांसद व विधायक की हंसी और भीड़ से हाथ जोड़कर अभिवादन करने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 
bjp mp's laughing issue on pulwama attack martyr
डेमो
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में बहस शुरू होने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष से प्रकरण की जानकारी ली है। जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीए हुए अजीत कुमार आजाद की अंतिम यात्रा शनिवार को निकाली गई थी।


 
bjp mp's laughing issue on pulwama attack martyr
डेमो
इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद साक्षी महाराज, कानून मंत्री बृजेश पाठक व सदर विधायक पंकज गुप्ता शामिल हुए थे। यह नेता उसी रथनुमा वाहन में सवार थे, जिसमें शहीद अजीत के पार्थिव शरीर का पार्थिव शरीर ताबूत में रखा था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mp's laughing issue on pulwama attack martyr
डेमो
शहर में छोटा चौराहा के पास कुछ लोगों ने सांसद और विधायक के मुस्कुराने की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली थीं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुई थी। इस बीच विपक्षी दलों के नेताओं ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।

 
विज्ञापन
bjp mp's laughing issue on pulwama attack martyr
डेमो
इस पर कई तरह की टिप्पणियां हुईं। भाजपा नेताओं व आईटी सेल ने वायरल पोस्ट पर सफाई देने की भी कोशिश की। हालांकि मामले को वह दबा नहीं सके। तस्वीरों पर आम लोग भी खूब चुटकियां ले रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार का कहना है कि दोनों नेता हंसी-ठिठोली नहीं कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed