फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP MLA कुलदीप सेंगर की Y-श्रेणी की सुरक्षा वापस, निरस्त होंगे शस्त्र लाइसेंस

Sat, 12 May 2018 11:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 12 May 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Kuldeep Sengar's Y-category security back
जल्द ही विधायक के भाई व अन्य के शस्त्र लाइसेंस भी होंगे निरस्त

उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है।  पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार सेंगर की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस होने के बाद प्रशासन ने उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

BJP MLA Kuldeep Sengar's Y-category security back
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा
विधायक के रिवाल्वर, रायफल और बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर संस्तुति के लिए फाइल शुक्रवार को कलक्ट्रेट भेजी। हालांकि प्रभारी अधिकारी आयुध ने पुलिस की रिपोर्ट में कुछ कमियां पाए जाने पर वापस करते हुए सुधार के बाद सोमवार को दोबारा फाइल मांगी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने किशोरी के पिता की हत्या में नामित विधायक के भाई अतुल सिंह के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक जिन चार मुकदमों की जांच सीबीआई कर रही, उनमें विधायक के करीबी आरोपियों के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

 

पिता की हत्या के मामले में बड़ी बेटी के दर्ज हुए बयान

BJP MLA Kuldeep Sengar's Y-category security back
कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के पिता की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने दूसरे दिन किशोरी की बड़ी बहन के बयान लखनऊ सीबीआई कोर्ट में दर्ज कराए। इसके लिए कड़ी सुरक्षा में किशोरी के चाचा और बड़ी बहन को लखनऊ ले जाया गया। बयान कराने के बाद दोनों को वापस नहर निरीक्षण भवन पहुंचाया गया। दो छोटी बहनों के बयान सोमवार को दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिंकू को सीबीआई ने पिता के साथ भेजा

BJP MLA Kuldeep Sengar's Y-category security back
कुलदीप सिंह सेंगर
एक महीने से लापता टिंकू के मिलने के बाद लखनऊ में लंबी पूछताछ कर सीबीआई ने उसे पिता के साथ घर भेज दिया। सीबीआई ने उसे बिना सूचना जिले से बाहर न जाने और मोबाइल से संपर्क में रहने के साथ ही बुलावे पर आने की हिदायत दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed