{"_id":"6acf50a95377bc08b40be817","slug":"bjp-leader-asked-dcp-for-security-hours-before-kanpur-farmhouse-robbery-police-probe-raises-questions-2026-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन में प्रमोशन, रात में लूट: 'इंस्पेक्टर और चार सिपाही तैनात कर दो', लूट से पहले डीसीपी से बोले थे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में प्रमोशन, रात में लूट: 'इंस्पेक्टर और चार सिपाही तैनात कर दो', लूट से पहले डीसीपी से बोले थे भाजपा नेता
Wed, 14 Oct 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए।
विज्ञापन
BJP Leader
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के साथ लूट की घटना तो हुई है, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में इसकी मंशा किसी दूसरी ओर इशारा कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व ब्लॉक प्रमुख, फिर विधानसभा का चुनाव तब जाकर कहीं अब सत्ता की पार्टी में कोई ठीक-ठाक पद रमेश को मिला था।
Trending Videos
भाजपा नेता से लूट के बाद सीसीटीवी जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने कहा था कि ऊपर बात कर बताया जाएगा। इसके बाद ही उनके साथ फार्म हाउस में वारदात हो गई। पुलिस का कहना है कि नकाबपोश बदमाश फार्म हाउस की लोकेशन से भी भली भांति परिचित थे। उन्हें पता था कि किस रास्ते से प्रवेश करेंगे तो कैमरों से बचे रहेंगे।
जानकारी देते भाजपा नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर व रमेश के बीच एक घंटे के दौरान ऐसे रहे सवाल जवाब
- सीपी- बदमाश दिखने में किस कद काठी के थे।
- रमेश- सर, कोई खास तगड़ा तंदुरुस्त नहीं था।
- सीपी- बाथरूम से बाहर कैसे निकले। रमेश- बाथरूम का दरवाजा बंद नहीं कर गए थे बदमाश।
- सीपी- बदमाश कैश व चेन ले गए, असलहे, मोबाइल व डीवीआर क्यो छोड़ गए।
- रमेश- सर मुझे नहीं पता।
- सीपी- हाथ पैर बंधे और मुंह पर टेप होने के बाद भी कैसे और किसे फोन किया।
- रमेश- सर, दांत से टेप काटा और छोटी वाली उंगली से प्रधान को फोन मिलाया।
- सीपी- बदमाशों ने किसी तरह की गाली गलौज या मारपीट कर चोट पहुंचाई।
- रमेश- गाली तो नहीं दी, लेकिन एक मुक्का जरूर मारा था और एक करोड़ मांग रहे थे।
- सीपी- घर के बाहर कितने गार्ड थे और बाउंसर कहां थे।
- रमेश- सर, चार गार्ड थे, लेकिन कमरों से दूर थे। बाउंसर भी रोज की तरह घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता से लूट के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव को फॉर्म हाउस में बंधक बनाया, 34 लाख लूटे
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने रमेश के हाथ-पैर टेप से बांधे और मुंह में तौलिया ठूंसकर उसे गमछे और टेप से कस दिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने रमेश के हाथ-पैर टेप से बांधे और मुंह में तौलिया ठूंसकर उसे गमछे और टेप से कस दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता से लूट के बाद सीसीटीवी जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बाथरूम में डाल दिया। कुछ देर बाद रमेश ने खुद को खोलकर साथियों को सूचना दी। पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फुटेज के मुताबिक, पूरी वारदात 37 मिनट के भीतर हुई है। पुलिस को किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका है। सेन पश्चिम पारा के न्यूरी गांव निवासी रमेश यादव बिधनू से तीन बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह बसपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।