फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड:15 दिन पहले आए दरोगाओं ने शुरू की जांच, फर्जी शपथपत्र देकर असलहा लाइसेंस लेने का मामला

Sat, 21 Nov 2020 04:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Bikeru scandal: Inspectors who came 15 days ago started investigation, case of taking fake license by giving fake affidavit
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
कानपुर की चौबेपुर पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र देकर असलहा लाइसेंस बनवाने और दूसरे की आईडी पर सिम इस्तेमाल करने के मामले में विकास दुबे के परिजनों और उसके गुर्गों पर दर्ज रिपोर्ट की विवेचना शुरू कर दी है। दोनों मामलों की विवेचना 15 दिन पहले ही थाने में आए दरोगाओं को दी गई है।


 
Bikeru scandal: Inspectors who came 15 days ago started investigation, case of taking fake license by giving fake affidavit
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
मामले में पुलिस सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से आईडी की कॉपी लेगी। उसके बाद सभी के बयान दर्ज होंगे। वहीं शस्त्र मामले में प्रमाण पत्रों की सत्यापित कॉपी निकाली जाएगी। फर्जी शस्त्र लाइसेंस को लेकर दर्ज रिपोर्ट की विवेचना एसआई राजकुमार को सौंपी गई है। वहीं दूसरी आईडी पर सिम चलाने के मामले की जांच एसआई रमाशंकर करेंगे। दोनों दरोगाओं की लगभग 15 दिन पहले ही थाने में नियुक्ति हुई है और चौबेपुर में उनकी पहली पोस्टिंग है। दोनों मामलों में 18 आरोपी नामजद हैं। 

 
Bikeru scandal: Inspectors who came 15 days ago started investigation, case of taking fake license by giving fake affidavit
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के कर्मचारियों के दर्ज होंगे बयान
एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरी आईडी पर सिम चलाने के मामले में सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को लिखापढ़ी में पत्र भेजा जाएगा। उनसे आईडी की सत्यापित कॉपी ली जाएगी। साथ ही उससे जुड़े कर्मचारियों के भी बयान दर्ज होंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikeru scandal: Inspectors who came 15 days ago started investigation, case of taking fake license by giving fake affidavit
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
शपथ पत्रों की सत्यापित कॉपी निकालेगी पुलिस 
फर्जी शपथपत्र देकर असलहा लाइसेंस प्राप्त करने वाले आरोपियों के शपथपत्र की सत्यापित कॉपी निकलवाई जाएगी। फिर मूल दस्तावेजों से शपथ पत्र में दी गई जानकारी का मिलान किया जाएगा। उसी के आधार पर आरोप तय होंगे।

 
विज्ञापन
Bikeru scandal: Inspectors who came 15 days ago started investigation, case of taking fake license by giving fake affidavit
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों के बयान दर्ज करेगी। इसमें जो जेल में हैं उनके बयान जेल जाकर दर्ज किए जाएंगे। वहीं विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे और पिता राम कुमार को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। थाने में दर्ज दोनों मामलों में विवेचना शुरू हो गई है।  
बृजेश श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed