फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, ड्राइवर की सूझबूझ से बचा बड़ा रेल हादसा

Fri, 23 Mar 2018 12:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Mar 2018 12:35 PM IST
सार

- उन्नाव में साजिश का शिकार होते बची आम्रपाली एक्सप्रेस
- गंगाघाट स्टेशन के आगे ट्रैक पर पड़े थे सात-सात फीट पटरियों के दो टुकड़े
- इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

विज्ञापन
Big Train Incident Fails in kanpur
21 मई 2017 की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-लखनऊ के बीच ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस के सैकड़ों यात्रियों की जान बुधवार रात ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई। उन्नाव में गंगाघाट रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर आगे ऋषि नगर केबिन के पास ट्रैक पर पटरियों के दो बड़े टुकड़े देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेेक लगा दिया। ट्रेन की गति धीमी थी इससे ट्रेन रुक गई। रेलवे के आईजी विजय प्रकाश और एटीएस टीम ने जांच की। घटना के पीछे ट्रेन को पलटाने या यात्रियों संग लूटपाट के लिए ट्रेन को रोकने की साजिश मानी जा रही है। 

 
Big Train Incident Fails in kanpur
12 अप्रैल 2017 की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आम्रपाली रात 1:38 बजे उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन को क्रॉस कर रही थी, तभी ऋषि नगर केबिन के पास ट्रैक पर पड़े पटरियों के टुकड़े इंजन में लगे लाइन गार्ड से टकरा गए। ड्राइवर पूर्णेश्वर श्रीवास्तव ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। ड्राइवर और सहायक ड्राइवर ने सात-सात फीट के दोनों टुकड़ों को ट्रैक से हटाया। फिर कंट्रोल रूम के साथ ही डीआरएम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। रेलवे मेमो में चार मिनट का ठहराव देकर 1:42 बजे ट्रेन रवाना करने की बात दर्ज की गई है।
 
Big Train Incident Fails in kanpur
डेमाे पिक
करीब दो बजे जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। गुुरुवार को आईजी लखनऊ मंडल विजय प्रकाश, एसपी उन्नाव पुष्पांजलि समेत अन्य अफसर पहुंचे। एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि इंस्पेक्टर संतोष तिवारी की अगुवाई में टीम शुक्लागंज गई थी। ट्रैक के दोनों तरफ बस्ती भी है। ऐसे में ट्रेन को पलटाने की साजिश की बात कम समझ में आ रही है। संभव है कि शरारती तत्वों और बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से ट्रैक पर पटरी डालकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की और ट्रेन रुकने पर यात्रियों के नीचे आ जाने से इरादा बदल लिया हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का था इरादा

Big Train Incident Fails in kanpur
डेमाे पिक
आईजी रेलवे का भी कहना था कि आंतकी साजिश है या नहीं, यह जांच का विषय है, लेकिन प्रथम दृष्टया यही लगता है कि चोरी, डकैती या फि र लूट करने के इरादे से ट्रेन को रोकने के लिए डाउन ट्रैक पर रेल पटरियों के टुकड़े रखे गए होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed