फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संत सम्मलेन में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, जानें किसने क्या कहा

Mon, 06 Nov 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Big discussion on Ram temple issue in Sant Sammelan
संत सम्मेलन में उपस्थित संत - फोटो : अमर उजाला
स्वामी नारदानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को वृंदावन लॉन किदवई नगर में आयोजित विराट संत सम्मेलन में बड़े-बड़े संत आए। इस दौरान संतों ने राम मंदिर के निर्माण पर अपनी-अपनी बात कही। जानें किसने क्या कहा...








 
Big discussion on Ram temple issue in Sant Sammelan
​राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश - फोटो : अमर उजाला
​राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने कहा कि जब नोटबंदी के लिए 4 घंटे में कानून बन सकता है तो फिर 4 घंटे में राम मंदिर के लिए कानून क्यों नहीं।



 
Big discussion on Ram temple issue in Sant Sammelan
डेमो पिक
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हमलोग जब अगली बार इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे तब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका होगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big discussion on Ram temple issue in Sant Sammelan
पूर्व सांसद रामबिलास वेदांती - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद रामबिलास वेदांती ने कहा है कि अयोध्या में हम लोगों ने जो ढांचा गिराया था वह मंदिर का खंडहर था। मंदिर के लिए कई बार फांसी पर चढ़ना पड़े तो भी हम तैयार हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। इसके लिए सरकार कानून भी बनाएगी। 2018 में जैसे ही राज्यसभा में बहुमत मिल जाएगा राम मंदिर के लिए कानून बनेगा। हमें उम्मीद है कि उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ जाएगा। 



 
विज्ञापन
Big discussion on Ram temple issue in Sant Sammelan
स्वामी चिन्मयानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि आज हम जाति और पंथ में बंट गए हैं। इस कारण चूहा-बिल्ली खाने वाला चीन भी हमारी ओर आंख दिखा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। निर्माण के लिए 365 दिन नहीं चाहिए। बल्कि 364 दिनों में निर्माण शुरू हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed