{"_id":"5de007a48ebc3e54fe125383","slug":"bhabhi-ji-is-at-home-see-annu-awasthi-in-typical-kanpuriya-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाभी जी घर पर हैं में ठेठ कनपुरिया अंदाज में दिखे अन्नू, बोले सभी लोग ले रहे हैं हमरी बोली का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी जी घर पर हैं में ठेठ कनपुरिया अंदाज में दिखे अन्नू, बोले सभी लोग ले रहे हैं हमरी बोली का मजा
Thu, 28 Nov 2019 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
भाभी जी घर पर हैं में अन्नू अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
अबै तक तौ खाली कनपुरियन की हवा हवाई बातें होईं रही थीं, अब लाग कि असली कनपुरिया आवा है सीरियल मा...यह कहते ही अन्नू अवस्थी अपने अंदाज में खिलखिलाकर हंस दिए। ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी के मामाजी के किरदार में एंट्री ले रहे अन्नू अवस्थी ने पहले दिन की शूटिंग के किस्से साझा किए।
निराले अंदाज में दिखे अन्नू
- फोटो : अमर उजाला
सीरियल भाभी जी घर पर हैं... के 1200 से अधिक एपीसोड पूरे हो चुके हैं, लेकिन पहली बार शो में अवधी भाषा बोली जा रही है। मुंबई से अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि पहले दिन 11 घंटे की शूटिंग हुई। सभी लोगों ने बेहद प्यार और सम्मान दिया।
भाभी जी घर पर हैं में अन्नू अवस्थी का जलवा
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन की शूटिंग में मनमोहन तिवारी, अंगूरी भाभी, टिल्लू, टीका, मलखान शामिल रहे। अन्नू कहते हैं कि उनके किरदार का नाम अन्नू अवस्थी मामाजी है। वह मनमोहन की मदद करने के लिए आए हैं, लेकिन शर्त है कि मनमोहन को उनकी मदद पाने के लिए पूरे समय कच्छा बनियान में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नू का अनोखा अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
शूटिंग के दौरान थोड़ा सा नर्वस होने पर सभी लोगों ने बहुत मनोबल बढ़ाया। मेरे कनपुरिया अंदाज को सभी ने बहुत पसंद किया। गुरुवार को 13 घंटे की शूटिंग है, उस दिन विभूति नारायण, हप्पू सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
अन्नू अवस्थी शूटिंग के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
सीरियल में मनमोहन तिवारी के मामा के रूप में नजर आने वाले अन्नू अवस्थी कहते हैं कि शूटिंग में काकादेव, नवाबगंज, कचहरी, बजरिया, जरीब चौकी मोहल्लों के नाम जुड़वाए हैं। अपने शहर के हिसाब से स्क्रिप्ट में बदलाव भी करते हैं। 12-13 घंटे की शूटिंग का पता ही नहीं चलता। कई विज्ञापनों के प्रस्ताव भी मिलने लगे हैं।