फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति बोला- 'पत्नी खेत में अपने प्रेमी के साथ इस स्थिति में थी', दोस्तों को किया फोन, फिर हुआ ये सब

Mon, 30 Jul 2018 06:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
beating of wife and her lover video of Viral in kannauj
पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
यूपी के कन्नौज जिले में शक्की पति ने पत्नी और गांव के एक युवक को रविवार को पेड़ से बांध कर जमकर पीटा। युवक ने पत्नी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है। किसी ने पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानें क्या है पूरा मामला...


 
beating of wife and her lover video of Viral in kannauj
पिटाई का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
घटना इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव मदारीपुर की है। गांव निवासी विजय बहादुर का आरोप है कि पत्नी शांती देवी (30) का पड़ोसी रविंद्र वर्मा के साथ प्रेम-प्रसंग चलता है। रविंद्र विवाहित है। रविवार दोपहर तीन बजे शांति खेत गई थी। आरोप है कि खेत में पत्नी और रविंद्र आपत्तिजनक स्थिति में थे। यह देखकर विजय बहादुर ने फोन कर गांव से दोस्त बृजेश, श्याम जी और चंद्रभान को बुला लिया। पत्नी और उसके प्रेमी को पीटते हुए गांव ले आए।
beating of wife and her lover video of Viral in kannauj
पिटाई का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
यहां बबूल के पेड़ में दोनों को एक साथ रस्सी से बांधकर लाठी से पीटने लगे। चीख-पुकार पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किसी ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर सूचना कर दी। थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार और एसएसआई अरिमर्दन सिंह पीड़िता शांति देवी, कथित प्रेमी रविंद्र और विजय बहादुर को थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
beating of wife and her lover video of Viral in kannauj
गांव में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शांति देवी ने पति और उसके दोस्त बृजेश, श्याम जी, चंद्रभान के खिलाफ उसे और रविंद्र को पीटने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि शांति देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

 
विज्ञापन
beating of wife and her lover video of Viral in kannauj
पुलिस हिरासत में पीड़िता, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से पत्नी की निगरानी कर रहा था
पत्नी का चाल-चलन ठीक न होने पर विजय बहादुर कई दिनों से पत्नी  की निगरानी कर रहा था। घर में तीन बच्चों के पालन-पोषण को लेकर दोनों में  झगड़ा होता था। रविवार दोपहर जैसे ही पत्नी घर से निकली तो विजय बहादुर भी उसका पीछा करते हुए खेत तक पहुंच गया। यहां पत्नी को रविंद्र के साथ देखते ही उसने अपने दोस्तों को बुलाकर दोनों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed