{"_id":"5a882d0d4f1c1b8e238b90ca","slug":"bank-loan-transfer-on-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक ने पहली पीढ़ी का कर्ज दूसरी पीढ़ी काे किया ट्रांसफर ताे मासूमाें ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ने पहली पीढ़ी का कर्ज दूसरी पीढ़ी काे किया ट्रांसफर ताे मासूमाें ने लगाई मदद की गुहार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में बैंक की कर्जदारी का एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां माता पिता की माैत के बाद उनकी दाे मासूम बेटियाें पर बैंक ने कर्ज ट्रांसफर कर दिया है। जब बेटियाें काे इसके लिए बैंक ने नाेटिस थमाया ताे उन्हाेंने मदद के लिए प्रशासन के दरवाजे खटखटाए।
पीड़िता
औरैया में बैंक से लोन लेने के बाद पिता का देहांत हो गया। मां पहले से नहीं थी। मृतक किसान की दो नाबालिग बेटियों की जिम्मेदारी दादा-दादी पर आ गई। ऐसे में बैंक ने मृतक किसान का ऋण दोनों बेटियों के नाम पर उन्हें कर्जदार बना दिया। जिस पर दो बेटियां जिला मुख्यालय पहुंची और एडीएम से गुहार लगाई। दोनों बहनों ने ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
डेमो पिक
दिबियापुर क्षेत्र के जयकरन पुर्वा बिझाई गांव में रहने वाली रंजना और अंजुलता ने शनिवार को एडीएम रामसेवक द्विवेदी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व उनके पिता अशोक कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर कंचौसी बाजार स्थित सेंट्रल बैंक से साढ़े चौंतीस हजार रुपये(34,500) का लोन लिया था। उसके बाद पिता की मौत हो गई। उनकी मां की मौत पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
अब वह लोग दादा-दादी के साथ रह रही हैं। पिता की मौत के बाद उनका कर्ज अब उन लोगों के ऊ पर आ गया है। वह लोग खुद बेसहारा हैं। ऐसे में ऋण चुकाने में असमर्थ हैं। दोनों बेटियों ने उनके पिता का कर्ज माफ कराने की मांग की। एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने तुरंत अधीनस्थों को निर्देश दिए कि नियमानुसार कर्जमाफी के दायरे में आने पर फाइल बनाकर लाभ दिलाएं।