फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पत्नी बनी हैवान: खुलकर जीने की थी चाहत...पति बन रहा था रोड़ा, दोस्तों के साथ रेता था गला, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 28 Apr 2023 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Banda Murder Case, Wife slit throat of clerk with friends, also made DVR disappear
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में घर में सोते समय लिपिक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ चाकू से गला रेतकर की थी। पत्नी ने संपत्ति, नौकरी की लालच और खुलकर जीने की चाहत में अपने फेसबुक दोस्त और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।



मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा में तैनात लिपिक प्रदीप चौरिहा उर्फ रामू चौरिहा की 17/18 अप्रैल की रात सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने गुरुवार को मृतक की पत्नी ज्योति चौरिहा, उसके मित्र शहर कोतवाली क्षेत्र के शुकुल कुआं निवासी संजय सिंह व पैलानी थाना क्षेत्र के रसड़ा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से गोपनीय सिमकार्ड लगे तीन मोबाइल फोन, आला कत्ल चाकू बरामद किया है।

Banda Murder Case, Wife slit throat of clerk with friends, also made DVR disappear
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक से हुई मित्रता, पति की हत्या की बनाई योजना
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि लिपिक रामू चौरिहा की पत्नी ज्योति की कुछ दिन पहले कोतवाली नगर के शुकुल कुआं के संजय सिंह के साथ फेसबुक से मित्रता हुई। इसी वर्ष जनवरी व मार्च में दो बार मिले भी थे। ज्योति की रामू के साथ नहीं बनती थी। वह खुलकर जीना चाहती थी।

Banda Murder Case, Wife slit throat of clerk with friends, also made DVR disappear
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

संपत्ति और नौकरी की लालच में बनाई योजना
संपत्ति व पति को मारकर उसके स्थान पर नौकरी की लालच में उसने फेसबुक मित्र संजय व एक अन्य साथी राघवेंद्र के साथ मिलकर लिपिक की हत्या की योजना बनाई। 11 अप्रैल को संजय और राघवेंद्र अतर्रा में आकर रुके थे। 17/18 अप्रैल की रात रामू शराब के नशे में सो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banda Murder Case, Wife slit throat of clerk with friends, also made DVR disappear
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

डीवीआर भी कर दिया था गायब
पत्नी ज्योति ने अवसर देखते हुए सबसे पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर डीवीआर गायब कर दिया। दोनों मित्रों को पिछले दरवाजे से अंदर बुला लिया। तीनों ने मिलकर लिपिक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद संजय व राघवेंद्र वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
Banda Murder Case, Wife slit throat of clerk with friends, also made DVR disappear
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

देवर पर लगा रही थी आरोप
उधर, घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए ज्योति लगातार रोती रहती थी। किसी प्रकार का बयान नहीं देती थी। गुरुवार को वह देवर पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने आई थी। इसी दौरान उसे हिरासत में लिया गया। दो अन्य आरोपियों को हाईवे स्थित ढाबे से गिरफ्तार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed