फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बांदा दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा... जकरीन को धारदार हथियार से गोदा, प्रेमी राहुल की इस वजह से हुई मौत

Wed, 19 Feb 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Feb 2025 11:10 AM IST
सार

Banda Murder News: यूपी के बांदा जिले में हुए डबल मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रेमिका जकरीन को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। प्रेमी राहुल का अंतिम संस्कार किया गया है। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है।

विज्ञापन
Banda double murder case Big reveal Zakirin was stabbed with a sharp weapon Lover Rahul died due to injuries
Banda double murder - फोटो : अमर उजाला
 Double Murder In Banda: बांदा के महबरा गांव में प्रेमी-प्रेमिका दोहरे हत्याकांड में जकरीन के शव का दफनीना मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में बांदा स्थित उसकी ससुराल के कब्रिस्तान में किया गया। उधर, सबादा गांव के राहुल वाल्मिकी उर्फ मुर्शीद का अंतिम संस्कार के मुक्तिधाम में किया गया।


राहुल के शव का मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई है। पिता गया प्रसाद ने पुलिस की मौजूदगी में मुक्तिधाम में राहुल का अंतिम संस्कार कराया। 

उधर, महबरा गांव की जकरीन के शव का सोमवार को ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें धारदार हथियार से मौत होने की पुष्टि हुई थी। जकरीन के शव उसके ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया था।
 
Banda double murder case Big reveal Zakirin was stabbed with a sharp weapon Lover Rahul died due to injuries
जकरीन के घर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राहुल के घर और जकरीन के घर में पुलिस का पहरा
परशुराम तालाब निवासी जकरीन के ससुर मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि सुबह कच्चा तालाब स्थित कब्रिस्तान में जकरीन का दफनीना किया गया है। इसमें जकरीन के पिता मोहम्मद हुसैन, भाई कैफ व पति इरफान भी मुंबई से आ गए थे। उधर, राहुल के घर और जकरीन के घर में पुलिस का पहरा है।
Banda double murder case Big reveal Zakirin was stabbed with a sharp weapon Lover Rahul died due to injuries
जकरीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग का पता होता तो नहीं करते शादी 
जकरीन के ससुर मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि महबरा गांव में उनकी नई रिश्तेदारी थी। जकरीन के साथ बड़े बेटे इरफान का 2024 में निकाह हुआ था। जकरीन की तबीयत खराब हो गई थी। वह दिसंबर और जनवरी में मायके गई थी। उन्हें जकरीन के प्रेम प्रसंग का पता नहीं था। पता होता तो वह शादी नहीं करते। इरफान के पेट में फोड़ा हो गया था। डेढ़ माह से इरफान का इलाज जेके हास्पिटल, मुंबई में चल रहा था। वह भी मुंबई में थे। जकरीन की हत्या होने पर पैलानी पुलिस उन्हें ले गई थी। वह भी पैलानी थाने में रहे। इस से उनकी काफी बदनामी हुई है। उन्होंने जकरीन के मोबाइल होने से इन्कार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banda double murder case Big reveal Zakirin was stabbed with a sharp weapon Lover Rahul died due to injuries
राहुल उर्फ मुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गुस्से में राहुल ने अंजाम दी थी वारदात 
पुलिस का दावा किया है कि राहुल ने मरने से पहले पुलिस के समक्ष यह बताया था कि वह बेहद गुस्से में था। इसी के चलते उसने जकरीन को चाकू मार दिया था। बचाव में आई जकरीन की छोटी बहन सीमा के भी चाकू लग गया था। राहुल के मोबाइल नंबर की पुलिस सीडीआर निकालवा रही है। सीडीआर से पता चलेगा कि राहुल खुद जकरीन के घर पहुंचा था या उसे बुलाया गया था।
 
विज्ञापन
Banda double murder case Big reveal Zakirin was stabbed with a sharp weapon Lover Rahul died due to injuries
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चाकू घोंपकर युवती की हत्या, परिजनों ने युवक को पीटकर मार डाला
बांदा के पैलानी में धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक से विवाह नहीं कराया। युवती का दूसरी जगह कर दिया गया। इससे नाराज युवक ने रविवार की रात प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। बेटी की चीख सुनकर जागे परिवार वालों ने युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed