फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: एक साथ जलीं तीन चिताएं...मां-बेटी और मौसी, पति बोला- मेरी दुनिया ही उजड़ गई, आंखों से बहते रहे आंसू

Tue, 06 Jun 2023 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jun 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Auraiya Accident, Three funeral pyres burnt together, husband said my world was ruined
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में शनिवार रात मां-बेटी व मौसी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों व रिश्तेदारों संग गांव के बाहर की तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया। पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।



मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर महाराजपुर के पास शनिवार रात करीब एक बजे ऑटो में विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसमें ऊंचा निवासी कुंवर चंद्र की बेटी सरगम(20), पत्नी सोनदेई (45) व सोनदेई की बहन संगीता(50) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे।

रविवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद एक साथ तीन शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर की दहलीज पर तीन अर्थियां देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान सरगम का पति साजन निवासी गोदरा कॉलोनी थाना बामौर मुरैना मध्य प्रदेश अपने रिश्तेदारों से लिपट कर बिलख रहा था।

Auraiya Accident, Three funeral pyres burnt together, husband said my world was ruined
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

बोला- मैंने ठीक होने के लिए भेजा, दुनिया ही उजड़ गई
बार वह यही कहे जा रहा था कि उसने ठीक होने के लिए घर भेजा और उसकी दुनिया उजड़ गई। चीखपुकार के बीच परिजनों व रिश्तेदारों को ढांढ़स बंधाने वाले भी बिलखते नजर आए। गांव में सन्नाटा पसरा रहा। परिजन ग्रामीणों व रिश्तेदारों संग तीनों शव को गांव के बाहर लेकर पहुंचे।

Auraiya Accident, Three funeral pyres burnt together, husband said my world was ruined
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर मालिक का नहीं चला पता
जहां नम आंखों के साथ सरगम, सोनदेई व संगीता का अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस अभी तक ट्रैक्टर के मालिक व चालक का पता लगाने में कोसों दूर रही। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर में रजिस्ट्रेशन नंबर न होने की वजह से मालिक का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auraiya Accident, Three funeral pyres burnt together, husband said my world was ruined
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर इटावा जिले का बताया जा रहा है। चालक को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर व ऑटो को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया था। मामले की जांच की जा  रही है।

विज्ञापन
Auraiya Accident, Three funeral pyres burnt together, husband said my world was ruined
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला

बीमार बेटी का इलाज कराकर लौट रहा था परिवार
बीमार बेटी का इलाज कराकर ऑटो से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। फफूंद रोड पर शनिवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मां और मौसी की मौके पर मौत हो गई। बीमार बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो सवार पिता, चालक व दो यात्री घायल हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed