फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवानियत की हदें पार: मासूम पर रातभर हुआ था जुल्म, शरीर पर काटने-मारने के 15 निशान, गुप्तांग पर भी किया हमला

Fri, 02 Jun 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
the innocent was tortured overnight, 15 bite marks on the body, the genitals were also attacked
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वहशी जीजा ने नाबालिग साली को दुष्कर्म के दौरान रात भर यातनाएं पहुंचाईं। दांत से काटने व मारपीट के शरीर पर 15 जख्म दिए। इससे भी जी नहीं भरा तो गला घोट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए।



पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहशी जीजा द्वारा मासूम के साथ किए गए बर्ताव की कहानी बयां कर रही है। डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को 13 वर्षीय मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चेहरे, गाल, सीने व हाथों में दांत से काटने व चोटों के 15 निशान दर्ज किए गए।

गुप्तांग में भी चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। गला दबाने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी जीजा रोहित को जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

the innocent was tortured overnight, 15 bite marks on the body, the genitals were also attacked
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

नशे में था जीजा, रातभर करता रहा दुष्कर्म
बता दें कि मंगलवार रात नशे की हालत में रोहित ने अपनी 13 वर्षीय साली के साथ रात में दुष्कर्म किया।  पत्नी विरोध कर सास, ससुर से मदद की गुहार लगाती रही। मगर आरोपी के बर्ताव को लेकर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला था।

the innocent was tortured overnight, 15 bite marks on the body, the genitals were also attacked
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को भेजा गया है जेल
मृतका की बड़ी बहन ने घटना की आंखों देखी पुलिस को बयां की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका के पिता ने दामाद की दरिंदगी को लेकर फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
the innocent was tortured overnight, 15 bite marks on the body, the genitals were also attacked
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

चारपाई पर पड़ा था शव
दिबियापुर थाना क्षेत्र में  फिरोजाबाद जिले के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी चार मई को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव में अपने बहनोई रोहित के घर आई थी। बुधवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को रोहित की बहन की शादी थी।

विज्ञापन
the innocent was tortured overnight, 15 bite marks on the body, the genitals were also attacked
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

शरीर को दांतों से काटा, फुंकनी से भी किया वार
आरोप है कि मंगलवार को विदाई के बाद शाम चार बजे के करीब पति ने शराब पी और शाम तक शराब पीता रहा। देर शाम बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके शरीर पर कई जगह काटकर जख्म पहुंचाए। पास में रखी फुंकनी से कई वार भी किए। इसके बाद रात में दुष्कर्म किया और गला घोंट कर हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed