फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 3 घंटे चली चार संदिग्ध कश्मीरी युवकों से एटीएस की पूछताछ, सोमवार को खंगाले जाएंगे बैंक अकाउंट

Sun, 20 Oct 2019 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
ATS interrogated four suspected Kashmiri youth for 3 hours
पुलिस के हत्थे चढ़े चार कश्मीरी एटीएस आईबी कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में पुलिस की गिरफ्त में आए चार संदिग्ध कश्मीरी युवकों से लखनऊ से आई एटीएस टीम ने तीन घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद टीम ने संदिग्धों के मोबाइल की कॉल डिटेल की जानकारी ली। जांच पड़ताल के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे इनका किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होना साबित हो सके।


 
ATS interrogated four suspected Kashmiri youth for 3 hours
एटीएस टीम के साथ संदिग्ध कश्मीरी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी एटीएस टीम सतर्कता बरत रही है। टीम सोमवार को इनके बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाएगी। इन्होंने जिन लोगों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया है, उनके भी खाते चेक किए जाएंगे।  इससे पता लग सकेगा कि इनके भेजे गए रुपये सही जगह लग रहे हैं या नहीं।

 
ATS interrogated four suspected Kashmiri youth for 3 hours
कन्नौज एसएसपी को जानकारी देते एटीएस प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात खुफिया विभाग की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कश्मीर के पुंछ जिले में रहने वाले चार संदिग्धों को मानीमऊ के मियागंज गांव से हिरासत में लिया था। आईबी और एलआईयू की पूछताछ के दौरान चारों ने दो मदरसों के निर्माण के लिए चंदा मांगने के लिए शामली, मेरठ, संभल, मुरादाबाद होते हुए कन्नौज पहुंचने की बात कही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ATS interrogated four suspected Kashmiri youth for 3 hours
एटीएस टीम के साथ संदिग्ध कश्मीरी - फोटो : अमर उजाला
इसकी कश्मीर पुलिस ने तस्दीक भी की है। शनिवार को लखनऊ से पहुंची एटीएस की पांच सदस्यीय टीम ने सदर कोतवाली में तीन घंटे तक चारों संदिग्धों से अलग-अलग और सामूहिक रूप से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, परिवार के बारे में जानकारी जुटाई।

 
विज्ञापन
ATS interrogated four suspected Kashmiri youth for 3 hours
कन्नौज कोतवाली में बैठे कश्मीरी - फोटो : अमर उजाला
जीवन-यापन, आय के स्रोत के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक अभी तक कोई ऐसा तथ्य सामने नहीं आया, जिससे इनका आपराधिक वारदातों का कनेक्शन मिल सके। फिलहाल एटीएस टीम, आईबी और एलआईयू की टीमों के साथ छानबीन में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed