फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल जी के शैक्षिक दस्तावेज गुम, मामला फंसा दो विश्वविद्यालयों के बीच, जानिए क्या बोले कुलपति

Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee's educational documents Missing
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का शैक्षिक दस्तावेज गायब हो गया है। मामला दो विश्वविद्यालयों के बीच फंसा हुआ है। आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षत का कहना है कि अब विश्वविद्यालय में अटल जी का शैक्षिक दस्तावेज मौजूद नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब उन्होंने 1945 में डीएवी कॉलेज कानपुर के एमए राजनीति शास्त्र में दाखिला लिया था तब भले ही डीएवी कॉलेज आगरा विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध हो लेकिन 1966 में जब कानपुर विश्वविद्यालय (अब छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय) की स्थापना हुई तो कॉलेज कानपुर विवि से जुड़ गया था।
atal bihari vajpayee's educational documents Missing
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी
ऐसे में नियमानुसार तत्कालीन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा डीएवी कॉलेज से जुड़े सभी शैक्षिक रिकॉर्ड कानपुर विश्वविद्यालय को भिजवा दिए गए थे। वहीं कानपुर विश्वविद्यालय ने अटल जी से जुड़े किसी भी शैक्षिक दस्तावेज के होने से इंकार किया है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय मिलकर अटल जी से जुड़े सभी शैक्षिक दस्तावेजों को ढुंढवाने का प्रयास करेंगे। अगर किसी कारण नहीं मिलता है तो उसे दूसरी तरह से रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा।

 
atal bihari vajpayee's educational documents Missing
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी कर चुके हैं प्रयास 
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि करीब एक साल पहले उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर अटल जी के शैक्षिक दस्तावेज मांगे थे। उस दौरान उन्होंने जल्द ढुंढवाने की बात कही थी लेकिन अभी तक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। मैथानी ने कहा कि कानपुर विश्वविद्यालय और आगरा विश्वविद्यालय आपस में तय कर लें कि किसके पास अटल जी के दस्तावेज हैं और उसे जल्द से जल्द राष्ट्र के नाम समर्पित करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
atal bihari vajpayee's educational documents Missing
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी
डीएवी प्राचार्य बोले- कॉलेज का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा 
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उनके यहां अटल जी की डिग्री तो नहीं होगी लेकिन उनसे जुड़े कुछ रिकॉर्ड जरूर होंगे। चूंकि सभी रिकॉर्ड आजादी से पहले के हैं इसलिए उन्हें ढूंढना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा लेकिन वह और उनकी पूरी टीम इस काम को जरूर करेगी। अटल जी से जुड़े जितने भी रिकॉर्ड होंगे उन्हें खोज करके उनके हॉस्टल के कमरे में रखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed