फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम की मॉडल से कानपुर में दुष्कर्म, थानेदार के बेतुके बोल, पीड़िता से बोले, कितने रुपये में आई हो

Tue, 17 Mar 2020 10:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Assamese model misdeed in Kanpur, police inspector asked how much you have come
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
असम के गुवाहाटी की मॉडल से दुष्कर्म के मामले में ग्वालटोली पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। थानेदार घटना के बाद अफसरों को गुमराह करते रहे। इसके अलावा पीड़िता से अभद्र सवाल भी किए। स्थानीय लोगों ने बताया कि थानेदार ने युवती से पूछा कि कितने रुपये में आई हो।


 
Assamese model misdeed in Kanpur, police inspector asked how much you have come
मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने विरोध किया तो वे बैकफुट पर आए। हालांकि थानेदार ने इससे इनकार किया है। रविवार रात घटना की सूचना पर ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस वक्त बंगले के भीतर और बाहर लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों ने पीड़िता को शॉल ओढ़ाकर बैठा रखा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक ग्वालटोली इंस्पेक्टर विजय शंकर पांडेय ने पूछताछ के दौरान यह भी कहा कि युवती रजामंदी से आई होगी। 

 
Assamese model misdeed in Kanpur, police inspector asked how much you have come
मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री - फोटो : अमर उजाला
आखिर क्यों नहीं दी जानकारी
पुलिस को रविवार रात करीब दस बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई और पीड़िता को महिला थाने भेज दिया। वह चुपचाप जाकर बैठ गई। सीओ, एसपी, डीआईजी समेत अन्य किसी भी अफसर को ग्वालटोली पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं दी। मामला जब मीडिया में आया तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Assamese model misdeed in Kanpur, police inspector asked how much you have come
इसी जगह असम की मॉडल से हुआ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
मॉडल से हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने हर कदम पर लापरवाही बरती। घटना के 20 घंटे बाद पीड़िता का मेडिकल कराया और 16 घंटे बाद फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस की इस लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपियों ने सबूत मिटवा दिए। सब कुछ व्यवस्थित मिला। पुलिस व फोरेंसिक खानापूर्ति कर लौट गई।

 
विज्ञापन
Assamese model misdeed in Kanpur, police inspector asked how much you have come
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना रविवार रात नौ से दस बजे के बीच हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने न तो घटनास्थल को सील किया और नहीं तुरंत फोरेंसिक जांच कराई। सोमवार को डीआईजी के साथ फोरेंसिक टीम छानबीन करने पहुंची। इसी तरह सोमवार शाम करीब छह उर्सला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

ग्वालटोली पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं दी। इसके पीछे क्या कारण है, जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल, आईजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed