{"_id":"5d98e5a68ebc3e0144721d88","slug":"armaan-malik-talk-about-kanpur-ke-laddu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरमान मलिक बोले कानपुर के लड्डू मुंबई तक मशहूर साथ लेकर जाऊंगा, क्यों कहा मेरा दिल नहीं टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरमान मलिक बोले कानपुर के लड्डू मुंबई तक मशहूर साथ लेकर जाऊंगा, क्यों कहा मेरा दिल नहीं टूटा
Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानू मंडल को हिमेश सर ने मौका दिया। मुझे इससे बेहद खुशी मिली। मेरा मानना है कि प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए। पहली बार कानपुर आया हूं। यहां के लड्डुओं के बारे में बहुत सुना है। मौका मिला तो यहां से मीठी यादों के साथ लड्डू भी लेकर जाऊंगा।
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने शनिवार को यह बातें अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान कहीं। वह अमर उजाला और रामा यूनिवर्सिटी की ओर से प्रायोजित ब्रेकअप टूर के अंतर्गत प्रस्तुति के लिए शहर आए थे। अरमान ने कहा कि मेरे ब्रेकअप सांग को इतना अधिक रेस्पांस मिलने से बेहद खुशी हो रही है।
अरमान के सुरों पर झूमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को मेरी सलाह है कि ब्रेकअप होने पर उदास नहीं होना चाहिए। टूटे ख्वाब गाने में उसकी लोकेशन जान डाल देती है। इसे हमने आर्मीनिया नामक देश की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया है। आज के युवा प्यार, रिलेशन और ब्रेकअप जैसे गाने पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरमान मलिक बॉलीवुड सिंगर
- फोटो : अमर उजाला
मेरी आने वाली फिल्म मरजावां में मैं अपनी आवाज से बड़ा धमाका करने वाला हूं। इसी साल के अंत में मेरा एक और धमाकेदार वीडियो आने वाला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घर में मिले संगीतमय माहौल के कारण बचपन से गायन का शौक रहा।
विज्ञापन
अरमान मलिक
- फोटो : अमर उजाला
9 साल की उम्र में जीटीवी के शो सारेगामापा में भाग लिया था। इसके बाद तारे जमीन पर और भूतनाथ जैसी हिट फिल्मों में गाने का मौका मिला। 18 साल की उम्र में जय हो फिल्म में गाने का मौका मिला।