{"_id":"5d98e0b38ebc3e01431c13de","slug":"armaan-malik-breakup-song-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूटे टूटे ख्वाब विच दिसदा है तू, मैंनू छड्ड आज कल किसदा है तू...सुन टूटे दिलों का हुआ कुछ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे टूटे ख्वाब विच दिसदा है तू, मैंनू छड्ड आज कल किसदा है तू...सुन टूटे दिलों का हुआ कुछ ये हाल
Sun, 06 Oct 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अरमान ने चाहने वालों के साथ ली सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
‘टूटे टूटे ख्वाब विच दिसदा है तू, मैंनू छड्ड आज कल किसदा है तू, तेरे बाजों मेरा कोई हो रता नहीं, हाल मेरा आके क्यूं नि पुछदा तू...। मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने हाल में रिलीज हुए अपने इस ब्रेकअप गाने को गाया तो प्यार में धोखा खाए लोग भावुक हो उठे।
अरमान मलिक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने बोल दो न जरा, दिल में जो है छिपा, मैं किसी से कहूंगा नहीं...। आंखों के पन्नों से मैंने लिखा था सौ दफा, लफ्जों में जो इश्क था... जैसे गाने गाए तो मानों वहां पर मौजूद लोगों में करंट दौड़ गया।
अरमान ने डूब कर गाए गाने
- फोटो : अमर उजाला
अरमान की आवाज का ऐसा जादू चला कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। युवाओं से लेकर परिवार के साथ पहुंचे लोग भी थिरकते नजर आए। मौका था अमर उजाला और रामा यूनिवर्सिटी मंधना की ओर से आयोजित ‘अरमान मलिक ब्रेकअप टूर’ कार्यक्रम का।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरमान को देख लड़कियां हुईं पागल
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही अरमान मलिक मंच पर पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने अरमान...अरमान...अरमान... की आवाज लगाकर उनका स्वागत किया। माइक संभालते ही जैसे उन्होंने पहला गाना ‘टूटे टूटे ख्वाब... गाया तो उत्साहित पब्लिक को संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
अरमान मलिक
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अरमान ने यह भी कहा कि उनका ब्रेकअप तो नहीं हुआ लेकिन यह गाना उन सभी के लिए है जो इस दर्द से गुजरे हैं। फिर उन्होंने दर्शकों से पूछा कि यहां पर किसका-किसका ब्रेकअप हुआ तो सब हाथ ऊपर करके चिल्लाने लगे।