यूपी के उन्नाव जिले की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने बीजेपी विधायक के मामले पर सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। अन्नू टंडन ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा एक जुमला बनकर रह गया है। इतना ही नहीं अन्नू टंडन ने केंद्र सरकार को भी आंडे हाथों लेते हुए जमकर तीर चलाए। जानें क्या कहा...
2 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ, अन्नू टंडन
अन्नू टंडन ने कहा कि प्रदेश की महिला असुरक्षित महसूस कर रही है। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा एक जुमला बनकर रह गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
3 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ, अन्नू टंडन
उन्होने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर बीजेपी आई सरकार में आई थी कि महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा, इन सब मुद्दों पर सरकार विफल रही है।
4 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ, अन्नू टंडन
उन्नाव जनपद में एक लड़की की अधजली लाश के मामले पर सरकार को घेरते हुए उन्होने कहा कि आज ही उन्नाव जनपद में एक अधजली लड़की की लाश मिली है। प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
अन्नू टंडन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री को प्रदेश चलाने का अनुभव नहीं है। जिस तरह के हालात होते जा रहे हैं उनको देखते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।