फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मुकम्मल न हुई मोहब्बत: आग का गोला बने आशिक ने तड़पते हुए कहा- एक बार गले लग जाओ, शायद फिर मुलाकात हो या न हो

Sat, 16 Jul 2022 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Jul 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
Angry youth set himself on fire due to beating of mother-in-law in Hardoi, died on the way to hospital, police engaged in investigation
मृतक युवक और प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी आए युवक ने प्रेमिका को साथ नहीं भेजने और प्रेमिका की मां की पिटाई से क्षुब्ध होकर दरवाजे के बाहर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। प्रेमिका के घरवालों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 



परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर के रौजा थाने के भावलखेड़ा गांव निवासी अमन (25) का ननिहाल शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी में है। उसका अपनी ममेरी बहन रजनी से प्रेम-प्रसंग था।

मगर दोनों के परिवार वालों को यह संबंध रास नहीं आया और दोनों पर पाबंदियां लगा दी गईं। इसके बाद चार जून को 17 वर्षीय किशोरी की मां की तरफ से अमन के खिलाफ कोतवाली में बेटी की बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया।

Angry youth set himself on fire due to beating of mother-in-law in Hardoi, died on the way to hospital, police engaged in investigation
युवक ने खुद को लगा ली थी आग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किशोरी को दो दिन के बाद बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में स्वेच्छा से अकेले जाने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। बता दें कि छह माह पूर्व दोनों ने भागकर दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली थी। 

Angry youth set himself on fire due to beating of mother-in-law in Hardoi, died on the way to hospital, police engaged in investigation
मृतक - फोटो : अमर उजाला

अमन के मुताबिक, परिजनों के कहने पर एक माह पूर्व दोनों घर वापस आ गए थे। इसके बाद से रजनी अपने घर में थी। दो दिनों से वह रजनी को लेने के लिए आ रहा था। आरोप है कि परिजन उसे नहीं भेज रहे थे। वो दो दिनों से रोज उसको लेने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angry youth set himself on fire due to beating of mother-in-law in Hardoi, died on the way to hospital, police engaged in investigation
जिला अस्पताल हरदोई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह अमन एक बोतल में मिट्टी का तेल लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा। दरवाजे के बाहर खड़े होकर उसने आग लगाने की धमकी दी। इस पर लड़की की मां उर्मिला ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने चिल्लाकर कहा कि एक बार चेहरा दिख दो बाद में शायद मुलाकात न हो।

विज्ञापन
Angry youth set himself on fire due to beating of mother-in-law in Hardoi, died on the way to hospital, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेमिका के घरवालों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसने मिट्टी का तेल खुद पर डालकर आग लगा ली। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पूरी घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed